कोरोनावायरस की वजह से बंद हुए स्कूल लगभग 7 महीने के बाद खुल गए। 7 महीने के बाद स्कूलों में छात्रों की चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि कोरोनावायरस का डर हावी रहा। कुछ स्कूलों में तो ढोल नगाड़े के साथ बच्चों का स्वागत हुआ तो कहीं बच्चों ने स्कूल खुलने की खुशी का इजहार दीवाली मनाते हुए किया।
विज्ञापन
2 of 5
डांस करते बच्चे
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि अभिभावकों ने स्कूल खुलने से पहले लिखित सहमति दी थी उसके बावजूद पहले दिन छात्र संख्या बेहद कम रही। कही 20 तो कहीं 40 फीसदी छात्र ही पहुंचे।।सभी स्कूलों में कोविड-19 के नियमो का पालन किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
कुछ इस अंदाज में बच्चों ने किया खुशी का इजहार
- फोटो : amar ujala
छात्रों को लाइन लगाकर प्रवेश दिया गया प्रवेश देने से पहले सैनिटाइजेशन किया गया साथ ही छात्रों का तापमान और ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन नापी गई। साथ में फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल भी किया गया। कक्षाओं में भी 10 से 15 के बीच में छात्र दिखाए गए।
4 of 5
बच्चों ने स्कूल खुलने की खुशी में बजाया ढोल
- फोटो : amar ujala
सरकार के आदेश के बाद सोमवार से जब कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल खुले तो बच्चे चहक उठे। महीनों बाद स्कूल पहुंचे छात्रों के चेहरे पर मास्क और पॉकेट में सैनिटाइजर की सीसी थी। स्कूल संचालकों ने भी कोरोना से बचाव को लेकर तैयारियां की थी।
सात महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
- फोटो : amar ujala
स्कूल के गेटों पर 2 गज की दूरी में खड़े होने का स्थान तय किया गया था। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। फिलहाल स्कूल संचालकों ने छात्रों के रोल नंबर के हिसाब से ऑड इवेन और दो पाली में कक्षाएं चलाने का फैसला लिया है। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी स्कूल द्वारा संचालित की जा रही हैं।