कानपुर के बर्रा में दो दोस्तों ने फिरौती के लिए घर बुलाकर मशीनमैन की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसी की बाइक से शव ले जाकर बिधनू में रिंद नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
2 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
बांका बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बर्रा दो निवासी ऑर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड रामऔतार प्रभाकर का छोटा बेटा विनय उर्फ छोटू (27) आईटीआई करने के बाद चौबेपुर स्थित लोहिया फैक्टरी में मशीनमैन के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
बड़े भाई पवन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर लौटने के बाद विनय लोवर, टीशर्ट व स्लीपर पहनकर दोस्त से मिलने की बात कहकर अपनी पल्सर बाइक से निकल गया था। देर रात तक फोन बंद होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
4 of 5
मौके पर बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ अनहोनी की सूचना पर पुलिस ने बर्रा आठ में लोडर चालक शैलेश नाथ प्रजापति के घर पर दबिश दी। शैलेश नाथ व उसके दोस्त अर्श गुप्ता के कपड़ों को खून से सना देखकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
आरोपियों ने दस लाख की फिरौती वसूलने के लिए विनय की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने बाइक बरामद की। तड़के पुलिस विनय के घर पहुंची और परिजनों को हैलट भेजकर शव की शिनाख्त कराई। पवन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।