उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की नई आरक्षण सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। इसमें कुख्यात विकास दुबे की पत्नी की जिला पंचायत सीट घिमऊ को छोड़कर करीब 80 प्रतिशत जिला पंचायत सदस्यों की सीटों का आरक्षण बदल दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
सपा से था रिचा दुबे का संबंध
- फोटो : amar ujala
घिमऊ सीट इस बार भी सामान्य श्रेणी में रखी गई है। आरक्षण में बदलाव वर्ष 2015 की सूची को आधार मानते हुए किया गया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के लिए जो अभी जो सीटे आरक्षित थीं, उनका बदलाव जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
जबकि सामान्य सीटों के आरक्षण में बदलाव उस जाति की कुल जनसंख्या के हिसाब से किया गया है। नई सूची में जिला पंचायत सदस्यों की कुल 32 सीटों में कुछ को छोड़कर बाकी सभी के आरक्षण में बदलाव कर दिया गया है। ब्लाक (क्षेत्र पंचायत) प्रमुखों की आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं है।
4 of 5
बिकरू पंचायत भवन व बिकरू गांव को जाने वाले मार्ग पर लगा संकेतक
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की आरक्षण सूची में भी काफी बदलाव हुआ है। इसी तरह ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण भी बदले गए हैं। दावेदारों से 23 मार्च तक दावे और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इस सूची को फाइनल कर दिया जाएगा।
कमोबेश यही सूची फाइनल मानकर चला जा रहा है। नई आरक्षण सूची जारी होने के बाद पूरे जनपद में दावेदारों और समर्थकों के बीच सुबह से हलचल मची रही। जिला प्रशासन ने इसी सूची को आधार मानकर पंचायत चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है।