फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मदरसे के छात्राें को स्टंप-बैट छीनकर युवकों ने पीटा, बोले 'जय श्रीराम का नारा लगवाना चाहते थे'

Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
मदरसे के छात्र को पीटने के बाद उन्नाव में तनाव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव में जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेल रहे मदरसे के छात्रों से चार युवकों ने मारपीट की। छात्रों का आरोप है कि युवक उन्हें जय श्रीराम का नारा लगाने को कह रहे थे। इंकार करने पर मारपीट की। खुद को बचाने के लिए भागे तो पथराव भी किया। पुलिस ने घायल छात्रों का मेडिकल कराया। मदरसा के प्रिसिंपल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
देर रात को भड़क उठा था मामला - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी उमेश त्यागी ने बताया कि नामित आरोपियों में एक आदित्य शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मोहल्ला एबी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम फैजेआम में दूसरे जिलों के भी बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार को आधे दिन की ही पढ़ाई होने से शाम को 10-12 छात्र जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान चार युवक पहुंचे और जयश्रीराम के नारे लगाने को कहा। सभी ने इंकार किया तो युवकों ने बैट और स्टंप छीनकर पीटा। एक छात्र की साइकिल भी तोड़ डाली। छात्रों के मुताबिक, उन्होंने भगाने के प्रयास किया तो पथराव भी किया। मारपीट और पथराव में मथुरा जिले के थाना छाता दोतारा निवासी अब्दुल वारिस, कानपुर छावनी कैंट निवासी मो. अली, हरदोई जिले के थाना बिलग्राम के हीरापुर निवासी मो. मकबूल घायल हो गए। 

 

4 of 6
घटना के बाद गलियों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं छात्रों में शामिल कासिम नगर निवासी हिदायतउल्ला, कासिम नगर निवासी मो. हारुन समेत चार छात्रों को मामूली चोटें भी आई हैं। छात्रों के कपड़े फाड़े और सभी के रुपये छीनने का भी आरोप है। मामले की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। मदरसे के प्रिंसिपल व शहरकाजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा को घटना की सूचना दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस को घेरे खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
मौलाना निसार अहमद मिस्बाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छात्र अब्दुल वारिस, मो. हारुन, मो. अली और मकबूल का मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर शहर के ही मोहल्ला सिविल लइंस निवासी आदित्य शुक्ला, क्रांति, कमल राठौर और एक अज्ञात युवक समेत कुल चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जामा मस्जिद के इमाम मो. नईम ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा अगर शुक्रवार सुबह दस बजे तक नामित आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग कुछ भी कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामले के तूल पकड़ते ही डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और एसपी एमपी वर्मा भी कोतवाली पहुंचे और शहर काजी व अन्य मौलाना से बातचीत कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए। रात नौ बजे सीओ सिटी उमेश त्यागी ने बताया कि एक नामित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीमें अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें