चित्रकूट में मासूम बच्चों के साथ दरिदंगी करने के आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ सबूत जुटाने का काम सीबीआई ने और तेज कर दिया है। उसके मोबाइल से मिले कई संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस में लगाकर दस अन्य सहयोगियों की सहभागिता होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
2 of 5
अवर अभियंता रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को टीम के चार अन्य सदस्यों ने चार टीमें बनाकर कई स्थानों पर जांच पड़ताल की। इसमें दो साइबर कैफे भी सीबीआई के निशाने पर हैं। मुख्यालय स्थित एक कंप्यूटर सेंटर के आस पास भी उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कई बार यह सेंटर चर्चा में भी रहा है। बताया गया है कि इस सेंटर के प्रशिक्षकों के पास जेई का आना जाना था।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सीबीआई की टीम के पांच सदस्य पहले मुख्यालय के अलग अलग स्थान पर ठहरे थे। रविवार को तीन और सदस्य पहुंचे। इसके बाद चार टीमें बनाकर जेई रामभवन के खिलाफ सबूत एकत्र करने का काम शुरू किया गया। सुबह दो टीमें एसडीएम कालोनी व इससे जुडी बस्ती के आस पास पहुंची, कुछ मोबाइल नंबरों के सहारे बातचीत कर उनसे जानकारी एकत्र की गई।
4 of 5
सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
दो अन्य टीमें जिले के कई साइबर कैफे व कंप्यूटर सेंटरों में पहुंची। सूत्रों के अनुसार मुख्यालय का एक कंप्यूटर सेंटर कई बार चर्चित हो चुका है। उसी सेंटर में जेई का आना जाना बताए जाने पर सीबीआई टीम ने इसके संचालकों का रिकार्ड खंगाला है। इस साइबर व कंप्यूटर सेेंटर के बारे में स्थानीय युवतियों ने बताया कि यहां अक्सर अश्लील फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजने की शिकायत रही है।
जेई को तीस नवंबर तक भेजा गया जेल
- फोटो : amar ujala
जेई के मोबाइल से मिले दस संदिग्ध नंबरों के आधार पर सीबीआई की टीम ने रविवार को दस लोगों से बातचीत की। उनके परिवार के बच्चों से भी बात की है। इसमें से कुछ को रेस्ट हाउस बुलाया गया था, लेकिन ज्यादातर मामले में टीम के सदस्यों ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा जेई की ईमेल आईडी से भी कई मामले सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ और पोर्न साइड में जेई की ईमेल आईडी का प्रयोग किया गया है। इसमें कुछ फर्जी नाम से आईडी हैं जिसका संचालन जेई करता था।