फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: शराब ने दी मौत को रफ्तार...कार थी 100 के पार, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, हर तरफ मची थी चीख-पुकार

Thu, 15 Sep 2022 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के शुक्लागंज के ट्रांसगंगा सिटी के पास मंगलवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ईको स्पोर्ट्स कार की रफ्तार 100 के पार थी। तीनों ने शराब भी पी रखी थी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान कार सवारों ने सीट बेल्ट भी नहीं बांध रखी थी। लापरवाही से तीन की जान चली गई। एक गंभीर घायल है। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है। ट्रांसगंगा रोड पर रात में सन्नाटा रहता है। अक्सर लोग तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ाते हैं। उन्नाव सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि उन्नाव की ओर आ रही कार की रफ्तार 100-120 के बीच में थी। ट्रक की भी रफ्तार काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
अचानक से जब दोनों वाहन आमने सामने आए तो दोनों के चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर सके। पलक झपकते जोरदार टक्कर हो गई। कार चालक समेत अन्य कोई भी कार सवाल सीट बेल्ट नहीं लगाए था। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोई नौकरी तो कोई खुद का व्यापार कर चलाते थे खर्च 
सुमित पनकी केसा सबस्टेशन में संविदाकर्मी था। उसके पिता रामकुमार भी केसा के अधिकारी की गाड़ी चलाते हैं। घर में छोटा भाई आयुष और मां अनीता हैं। चचेरा भाई विशाल भी केसा के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था। 

4 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसके पिता रामचंद्र प्राइवेट कर्मी हैं। विशाल तीन भाइयों में मंझला था। वहीं दीपक द्विवेदी उर्फ प्रशांत पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार में उसकी मां रीता व बहन अंजली है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दीपक गंगापुर चौराहा बिठूर रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। हादसाग्रस्त कार दीपक के चाचा की थी। हादसे के बाद तीनों परिवार शोक में डूब गए हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
दीपक के भाई की गोली मारकर की गई थी हत्या
हादसे में जान गवाने वाले दीपक के घर पर तो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा। दीपक के भाई मृदुल की चार साल पहले गंगपुर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। उनके पिता अजय का भी निधन हो चुका है। अब परिवार में सिर्फ उसकी मां व बहन बचे हैं। जो पूरी तरह से बदहवास हो गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में मातम
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों बिठूर के गंगपुर चकबदा गांव के हैं। हादसे की खबर सुनकर ही गांव में भीड़ जुट गई थी। बुधवार को जब तीनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें