फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार बनी जानलेवा: बेकाबू हो गई थी कार, नहीं लगाए थे सीट बेल्ट, चली गईं तीन जानें, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 15 Sep 2022 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में ट्रांसगंगा सिटी के पास मंगलवार देर रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार सवार बिठूर निवासी दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

बिठूर के गंगपुर चकबदा गांव निवासी सुमित गौड़ (23) और विशाल गौड़ (22) अपने दोस्त दीपक द्विवेदी उर्फ प्रशांत (24) व आलोक  के साथ इको स्पोर्ट्स कार से एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने उन्नाव गए थे। देर रात करीब सवा एक बजे लौटते समय उनकी कार गंगा बैराज वाली रोड पर ट्रांसगंगा सिटी के पास सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

इससे कार पलट गई। कार के परखचे उड़ गए। चारों युवक उसी मे आधे घंटे तक दबे रहे। मौके पर पहुंची गंगाघाट व नवाबगंज थाने की पुलिस ने युवकों को बाहर निकालकर हैलट भेजा। यहां सुमित विशाल व दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। आलोक का इलाज जारी है। तीनों युवकों के सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से अधिक रक्तस्राव हुआ। यही मौत की वजह बना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में बेकाबू रफ्तार वजह सामने आई है। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर आमने सामने हुई तो हादसा और भीषण हो गया। कार सवार कोई भी शख्स सीट बेल्ट नहीं लगाए था। लापरवाही से तीन की जान चली गई। एक गंभीर घायल है। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसगंगा रोड पर रात में सन्नाटा रहता है। अक्सर लोग तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाते हैं। उन्नाव सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि कार की रफ्तार सौ-120 के बीच में थी। ट्रक की भी रफ्तार काफी ज्यादा थी। अचानक से जब दोनों वाहन आमने सामने हुए तो दोनों के चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं कर सके। पलक झपकते जोरदार टक्कर हो गई। कार चालक समेत अन्य कोई भी कार सवाल सीट बेल्ट नहीं लगाए था।

4 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
कोई नौकरी तो कोई खुद का व्यापार कर चलाते थे खर्च
सुमित पनकी केसा सबस्टेशन में संविदाकर्मी था। उसके पिता रामकुमार भी केसा के अधिकारी की गाडी चलाते हैं। घर में छोटा भाई आयुष और मां अनीता है। चचेरा भाई विशाल भी केसा के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

5 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
उसके पिता रामचन्द्र प्राइवेट कर्मी है। विशाल तीन भाइयो में मंझिला था। वहीं दीपक द्विवेदी उर्फ प्रशांत पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार में उसकी मां रीता व बहन अंजली है। प्रशांत गंगापुर चौराहा बिठूर रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते थे। तीनों परिवार शोक में डूब गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
दीपक के भाई की गोली मारकर की गई थी हत्या
हादसे में जान गवाने वाले दीपक के घर पर तो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा। दीपक के भाई मृदुल की चार साल पहले गंगपुर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। उनके पिता अजय का भी निधन हो चुका है। अब परिवार में सिर्फ उसकी मां व बहन बचे हैं। जो पूरी तरह से बदहवास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
एक साथ उठीं तीन अर्थी, गांव में मातम
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक एक ही गांव के हैं। हादसे की खबर सुनकर ही गांव में भीड़ जुट गई थी। बुधवार को जब तीनों की एक साथ अर्थी उठीं तो पूरे गांव में मातम पसर गया। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें