फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुदकुशी से पहले अमित ने रिश्तेदार को व्हाट्सएप कॉल कर बताई थी ये बात; सामूहिक हत्याकांड और सुसाइड की कहानी

Tue, 13 May 2025 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल कर खुदकुशी कर ली। अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या की। इसके बाद उसी कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
1 of 11
Unnao mass murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज में पत्नी-पत्नी के बीच उपजे शक ने चार लोगों के हंसते-खेलते परिवार को निगल लिया। युवक ने पहले पत्नी के साथ ही दोनों बेटियों को मौत की नींद सुलाया, बाद में खुद भी मौत को गले लगा लिया।

महिला और उसकी दो बेटियों की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। आशंका है कि मृतका के ऊपर जो तकिया रखी मिली उसी को सोते समय मुंह पर रखकर तीनों को मारा गया। जबकि तीनों की हत्या करने वाले अमित की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम से 12 घंटे पहले चारों की मौत हुई। चारों के पेट में भोजन नहीं मिला है। 

छोटे भाई संदीप ने बताया कि अमित पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। गांव में 100-100 मीटर की दूरी पर तीन घर बने हैं। एक घर में वह, अपने भाई रंजीत, अजीत और माता-पिता के साथ रहते हैं। दूसरे घर में अनुज और तीसरे घर में अमित अपने परिवार के साथ रहते थे। 

 
विज्ञापन

2 of 11
घटनास्थल पर जांच करते एसपी दीपक भूकर - फोटो : संवाद
पत्नी के चरित्र पर था शक
अमित को काफी समय से पत्नी के चरित्र पर शक था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर अमित ने तीन महीने पहले ही अपने घर के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इनमें सबसे ऊपर लगा एक कैमरा तीन दिन से बंद मिला है, जबकि दो कैमरे चालू हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अमित और गीता की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
दो मई को क्या हुआ था
पुलिस ने फुटेज की जांच की तो किसी बाहरी के आने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस डीवीआर में सुरक्षित पूरी रिकार्डिंग चेक करने की बात कह रही है, ताकि पिछले कुछ दिनों में क्या-क्या हुआ, घर में कौन कितनी बार आया-गया, दो मई को जिस दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, उस दिन की गतिविधियां क्या रहीं, इसका पता चल सके। लोगों का कहना है कि अमित रोज कैमरों की फुटेज भी चेक करता था। मोबाइल पर सीसीटीवी एक्टिवेट था।

4 of 11
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते अमित के पिता और भाई - फोटो : संवाद
परिजनों ने पुराने मामले में विरोधियों को फंसाने का किया प्रयास
मृतका गीता ने वर्ष 2022 में गांव के ही अशोक, विजय और मनोहर पर छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट करने और गर्भपात होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना में अशोक का दोष न मिलने पर नाम हटा दिया था। वहीं, विजय और मनोहर को जेल भेजा था। दोनों आरोपी घटना के दो महीने बाद जमानत पर छूट गए थे। 27 मई को इसी मुकदमे में न्यायालय में पेशी थी। 
विज्ञापन

5 of 11
unano mass murder - फोटो : अमर उजाला
इस बात पर भी हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा
मृतक के पिता ने इन्हीं विरोधियों पर बेटे, बहू और दोनों पौत्री की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि जांच में दोनों गांव में ही मिले। चर्चा यह भी है कि पति की प्रताड़ना से परेशान गीता भी इस केस में सुलह करने की बात कह रही थी। इस बात पर भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। वहीं, वर्ष 2023 में मृतक के पिता ने गांव के शिवमोहन और नवल किशोर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उस बिंदु पर भी पुलिस ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 11
गीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
कुछ दिन पहले गीता ने की थी खुद को चाकू मारने की कोशिश
जांच के दौरान ग्रामीणों में चर्चा रही कि गीता का काफी समय से पति से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले उसने खुद पर चाकू से वार कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन गनीमत रही कि ज्यादा गहरी चोट नहीं आई थी। हालांकि मृतकों के परिजन इस पर कुछ भी कहने से बचते रहे।

 
विज्ञापन

7 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
बेटे-बहू और दो पौत्रियों का एक साथ शव देख बिलखे दादी-बाबा
मां रीता रानी और पिता उमेशचंद्र ने साल 2014 में अमित का गीता से विवाह किया था। दो पौत्री होने के बाद घर में खुशहाली थी।शुरूआत में सब कुछ अच्छा था। लेकिन शक और आवेश के कारण रीता रानी और उमेश चंद्र ने एक बेटे का पूरा परिवार ही खो दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। जिसने भी शव देखे उसकी आंखों से आंसू आ गए।

 

8 of 11
निधि और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
बड़ी बेटी कक्षा दो और छोटी केजी की थी छात्रा
संदीप ने बताया कि भाई अमित की बड़ी बेटी खुशी कक्षा दो और छोटी बेटी निधि केजी की छात्रा थी। दोनों कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं। भाई अमित सोशल मीडिया पर कॉमेडी के ब्लॉग भी बनाता था, मौजूदा समय उसके 2700 से अधिक फॉलोअर भी थे।

 

9 of 11
अमित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर सक्रिय था अमित
भाई अजीत ने बताया कि अमित रील बनाने का शौकीन था। अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। पुलिस की जांच में मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट में कई वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनमें पूरा परिवार खुशहाल दिख रहा है। रील देखकर इस बात का कतई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वास्तविक जीवन में पति-पत्नी में इतनी कलह थी।
 

10 of 11
घर के बाहर लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल कर खुदकुशी कर ली। अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या की। इसके बाद उसी कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर एसपी, एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। महिला और उसकी दोनों बेटियों के शव एक ही चारपाई पर मिले। युवक का शव पास में छत के कुंडे से लटक रहा था। मोबाइल की जांच में पुलिस को साले को भेजा गया मैसेज मिला। इसमें लिखा था कि कोई गलती हो तो माफ करना।

अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित यादव (35) किसानी के साथ एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। उसे शक था कि पत्नी गीता (30) के गांव के ही युवक से नजदीकी संबंध हैं। इसे लेकर दो मई को उसने पत्नी को पीटा भी था। गीता नाराज होकर बेटी निधि (6) और खुशी (10) को लेकर रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज के गांव परसन्नापुरवा स्थित मायके चली गई थी। 

रविवार को ही पत्नी और बच्चियों को घर लाया था अमित
रविवार देर शाम अमित, पत्नी और बेटियों को लेकर घर लौटा था। अमित के छोटे भाई संदीप के मुताबिक, रामबक्शखेड़ा निवासी फुफेरे भाई की रविवार को ही रायबरेली के डलमऊ बरात गई थी। परिवार के ज्यादातर लोग बरात में गए थे। हालांकि अमित ने थके होने की बात कहकर बरात में जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

11 of 11
घटना की जानकारी देते एसपी दीपक भूकर - फोटो : संवाद
रोशनदान से लाल गमछा और बाल दिखे
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोस के टिकरी गांव निवासी गल्ला व्यापारी कुछ लोगों का गेहूं खरीदने पहुंचा था। वह अमित के घर के बाहर पेड़ की छाया में खड़ा हो गया। इसी दौरान घर के रोशनदान पर पड़ा लाल गमछा और बाल दिखे। उसने आसपास मौजूद लोगों से चर्चा की, तो दरवाजा खटखटाया गया लेकिन न दरवाजा खुला और न कोई जवाब मिला। 

पड़ोसी की छत से भाई के घर में पहुंचा अजीत
इसी दौरान बरात से लौटे छोटे भाई अजीत को जानकारी हुई तो वह पड़ोसी की छत से भाई के घर में पहुंचा। कमरे का नजारा देख वह चीख पड़ा। अमित का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि भाभी गीता चारपाई पर मृत पड़ीं थीं। गीता के एक तरफ बड़ी बेटी और दूसरी ओर छोटी बेटी भी मृत मिली। 

रिश्तेदार को व्हाट्सएप कॉल कर बताई थी करतूत 
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में हत्या और फिर अमित ने खुदकुशी कर ली। अमित यादव ने खुदकुशी करने से पहले एक रिश्तेदार को व्हाट्सएप कॉल करके रोते हुए अपनी करतूत बताई थी। एसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम, मृत दंपती के मोबाइल का पूरा डेटा खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: 'कोई गलती हो तो माफ करना...', मां और दो बेटियों का कत्ल कर युवक ने खुद भी दी जान; इसलिए खत्म किया परिवार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें