फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कोई गलती हो तो माफ करना...', मां और दो बेटियों का कत्ल कर युवक ने खुद भी दी जान; इसलिए खत्म किया परिवार

Tue, 13 May 2025 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव में पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर युवक ने खुदकुशी कर ली। वारदात को अंजाम देने से पहले युवक ने अपने साले को मैसेज भेजा था। परिवार को खत्म करने की वजह भी चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 10
unano mass murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल कर खुदकुशी कर ली। अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की सोते समय तकिया से मुंह दबाकर हत्या की। इसके बाद उसी कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर एसपी, एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। महिला और उसकी दोनों बेटियों के शव एक ही चारपाई पर मिले। युवक का शव पास में छत के कुंडे से लटक रहा था। मोबाइल की जांच में पुलिस को साले को भेजा गया मैसेज मिला। इसमें लिखा था कि कोई गलती हो तो माफ करना।
विज्ञापन

2 of 10
अमित और गीता की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित यादव (35) किसानी के साथ एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। उसे शक था कि पत्नी गीता (30) के गांव के ही युवक से नजदीकी संबंध हैं। इसे लेकर दो मई को उसने पत्नी को पीटा भी था। गीता नाराज होकर बेटी निधि (6) और खुशी (10) को लेकर रायबरेली के थाना गुरुबक्शगंज के गांव परसन्नापुरवा स्थित मायके चली गई थी। 


 
विज्ञापन

3 of 10
निधि और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
रविवार को ही पत्नी और बच्चियों को घर लाया था अमित
रविवार देर शाम अमित, पत्नी और बेटियों को लेकर घर लौटा था। अमित के छोटे भाई संदीप के मुताबिक, रामबक्शखेड़ा निवासी फुफेरे भाई की रविवार को ही रायबरेली के डलमऊ बरात गई थी। परिवार के ज्यादातर लोग बरात में गए थे। हालांकि अमित ने थके होने की बात कहकर बरात में जाने से मना कर दिया था।

 

4 of 10
घर के बाहर लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
रोशनदान से लाल गमछा और बाल दिखे
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोस के टिकरी गांव निवासी गल्ला व्यापारी कुछ लोगों का गेहूं खरीदने पहुंचा था। वह अमित के घर के बाहर पेड़ की छाया में खड़ा हो गया। इसी दौरान घर के रोशनदान पर पड़ा लाल गमछा और बाल दिखे। उसने आसपास मौजूद लोगों से चर्चा की, तो दरवाजा खटखटाया गया लेकिन न दरवाजा खुला और न कोई जवाब मिला। 
विज्ञापन

5 of 10
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते अमित के पिता और भाई - फोटो : संवाद
पड़ोसी की छत से भाई के घर में पहुंचा अजीत
इसी दौरान बरात से लौटे छोटे भाई अजीत को जानकारी हुई तो वह पड़ोसी की छत से भाई के घर में पहुंचा। कमरे का नजारा देख वह चीख पड़ा। अमित का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि भाभी गीता चारपाई पर मृत पड़ीं थीं। गीता के एक तरफ बड़ी बेटी और दूसरी ओर छोटी बेटी भी मृत मिली। 
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर जांच करते एसपी दीपक भूकर - फोटो : संवाद
मोबाइल की जांच में सामने आई हकीकत
एक बड़ा तकिया गीता के पेट पर रखा मिला। चारों मृतकों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ ऋषिकांत शुक्ला पहुंचे और फोरेंसिक टीम से जांच कराई। मृतक के पिता उमेश चंद्र यादव ने गांव में ही चल रहे विवाद में हत्या का आरोप लगाया। हालांकि मृतकों के मोबाइल की जांच में हकीकत सामने आ गई। 
विज्ञापन

7 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
बेटे-बहू और दो पौत्रियों का एक साथ शव देख बिलखे दादी-बाबा
मां रीता रानी और पिता उमेशचंद्र ने साल 2014 में अमित का गीता से विवाह किया था। दो पौत्री होने के बाद घर में खुशहाली थी।शुरूआत में सब कुछ अच्छा था। लेकिन शक और आवेश के कारण रीता रानी और उमेश चंद्र ने एक बेटे का पूरा परिवार ही खो दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। जिसने भी शव देखे उसकी आंखों से आंसू आ गए।

 

8 of 10
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बड़ी बेटी कक्षा दो और छोटी केजी की थी छात्रा
संदीप ने बताया कि भाई अमित की बड़ी बेटी खुशी कक्षा दो और छोटी बेटी निधि केजी की छात्रा थी। दोनों कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थीं। भाई अमित सोशल मीडिया पर कॉमेडी के ब्लॉग भी बनाता था, मौजूदा समय उसके 2700 से अधिक फॉलोअर भी थे।

9 of 10
दंपती व बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर सक्रिय था अमित
भाई अजीत ने बताया कि अमित रील बनाने का शौकीन था। अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। पुलिस की जांच में मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट में कई वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनमें पूरा परिवार खुशहाल दिख रहा है। रील देखकर इस बात का कतई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वास्तविक जीवन में पति-पत्नी में इतनी कलह थी।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटना की जानकारी देते एसपी दीपक भूकर - फोटो : संवाद
अवैध संबंध के शक में घटना हुई
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मोबाइल की जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध के शक में घटना हुई है। मृतक अमित ने घटना से पहले साले के मोबाइल पर मैसेज भी किया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: कातिल मां: 'तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा...', शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को महिला ने नहर में फेंका


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें