फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटी पटरी तो थम गई ट्रेनें, स्टेशन पर हो गया बवाल

Wed, 01 Mar 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
उन्नाव जिले में सोनिक-अजगैन के बीच पटरी चटकी होने की जानाकारी के बाद रोकी गई ट्रेनें
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेल अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को टूटी हुई पटरी की सूचना मिलते ही हंड़कंप मच गया।


 
विज्ञापन

स्टेशन पर पथराव और स्टेशन मास्टर से मारपिटाई

2 of 3
डेमो
लेकिन जब तक यह खबर लगी तब तक कई ट्रेने ट्रैक से गुजर चुकी थी। शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ। मंगलवार को उन्नाव जिले के सोनिक-अजगैन के बीच ट्रैक में फ्रैक्चर की जानकारी मिली। इसके बाद रेल पथ विभाग के अधिकारी चौकन्ने हो गए और मौके पर पहुंच शुरू मरम्मत का काम करवाने लगे।

​उन्नाव स्टेशन सहित मगरवारा, गंगाघाट, सोनिक व कानपुर सेंट्रल तक की ट्रेनों को स्टेशनों पर ही रोका गया। ट्रेनों के रोके जाने पर यात्री रेल अफसरों से भड़क गए। गुस्साए यात्रियों ने पथराव शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हुई घायल तो पहुंची थाने

3 of 3
रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद महिला पहुंची शिकायत करने
रोकी गई एलकेएम ट्रेन के यात्रियों ने जब पथराव शुरू किया तो स्टेशन मास्टर नाराज़ होकर यात्रियों से भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला को चोट आई।

बाद में मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। मारपिटाई के मामले में स्टेशन मास्टर और संंबंधित यात्रियों से पूछताछ की। वहीं घायल महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर स्टेशन मास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें