फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पिट गई पुलिस : हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक सिपाही को युवकों ने सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तस्वीरें

Wed, 02 Jun 2021 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही से मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैफिक सिपाही को बेरहमी से पीटने का एक मामला सामने आया है। नौबस्ता के बसंत विहार चौराहे पर नशे में धुत युवकों ने ट्रैफिक सिपाही रामकुमार को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे चौराहे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गल्ला मंडी, नौबस्ता निवासी राम कुमार यातायात पुलिस लाइन में तैनात हैं।

मंगलवार को उनकी ड्यूटी गोविंद नगर स्थित बीओबी चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी पर जाने के लिए राम कुमार नौबस्ता हमीरपुर रोड होते हुए गोविंद नगर जा रहे थे कि तभी बसंत विहार चौराहे के पास दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उनके बाइक रोकते ही युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उन्हें बीच चौराहे पर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सिपाही से मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
वर्दी फाड़ने के साथ नेम प्लेट नोच डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले।

 
विज्ञापन

3 of 5
सिपाही से मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बना वायरल कर दिया। आरोपी की पहचान नौबस्ता के संजय गांधी नगर निवासी आकाश शुक्ला के रूप में हुई है।

 

4 of 5
सिपाही से मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
हमलावर चार, रिपोर्ट एक पर दर्ज
स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैफिक सिपाही से चार युवकों ने मारपीट की थी, लेकिन सिपाही ने महज एक ही युवक के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिपाही से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद विवेचना में नाम शामिल किया जाएगा। वहीं आरोपी का कहना है कि सिपाही बगैर हेलमेट जा रहा था उसे टोकने पर बात बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें