सुनीता
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी सुनीता के ससुर दिनेश शर्मा ने बताया कि शौचालय के अभाव में बहू के मायके लौट जाने की बात अमर उजाला में प्रमुखता से छपने पर सरकारी मशीनरी एकाएक सक्रिय हुई। कानपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुनीता को माड्यूलर टॉयलेट देने की घोषणा की।