उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैलट अस्पताल के बाल रोग वार्ड में एक बेड पर तीन बच्चे भर्ती किए गए हैं। इन तीनों बच्चों को अलग-अलग बीमारी है। फिर भी अस्पताल प्रशासन ने इन्हें एक ही बेड पर भर्ती कर दिया है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस मौसम में डायरिया और निमोनिया के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को भर्ती कराने को लेकर मारामारी है। अस्पताल में 120 बेड हैं और मरीजों की संख्या 150 के ऊपर पहुंच गई है। सभी को इलाज मिल पाए इसके लिए एक बेड पर एक से ज्यादा मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल में आसपास के जिलों के भी मरीज आते हैं।