फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गलत रास्ते घुस गए सरकार तो सिपाही ने बीच में ही रोक दिया फिर किया कुछ ऐसा कि बना ‘कॉप ऑफ द मंथ’

Thu, 19 Sep 2019 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
जाम खुलवाता सिपाही अवधेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंदपुरी पुल पर बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की फ्लीट को उल्टी दिशा से प्रवेश करते रोकने वाले ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह को पुलिस विभाग कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित करेगा।  


 
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा अध्यक्ष की फ्लीट वन वे में जाने लगी तो सिपाही अवधेश रोकने के लिए पुलिस जीप के आगे लेटने के लिए तैयार हो गया - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि अवधेश को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को अमर उजाला में घटनाक्रम की फोटो प्रकाशित होने के बाद फोटो व खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

 
विज्ञापन

3 of 6
अवधेश के कड़े तेवर देखकर सरकार को भी गलत रास्ता छोड़कर सही रास्ता पकड़ा पड़ा और फ्लीट की गाड़ी मुड़ गई - फोटो : अमर उजाला
हर किसी ने सिपाही की तारीफ की। अवधेश सिंह ने बताया कि फ्लीट उल्टी दिशा में आता देख होमगार्ड राजेश ने रुकने का इशारा किया लेकिन उसमें बैठे पुलिसकर्मियों ने नजरअंदाज कर दिया।

 

4 of 6
इसके बाद अवधेश कानपुर जिला अध्यक्ष की गाड़ी जो पहले ही पुल पर गलत दिशा में जा चुकी थी उसे रोकने के लिए पहुंचा पर कार में बैठे लोग उससे भिड़ गए - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्हें आगे आना पड़ा। उसके बाद फ्लीट सही दिशा में आगे गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भी फ्लीट में शामिल पुलिसकर्मियों को सही दिशा में चलने की नसीहत दी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कार में बैठे लोगों ने सत्ता की हनक दिखाकर अवधेश को डराने का प्रयास किया पर उसने किसी की न सुनी और कहा आप सही रास्ते से नहीं जाएंगे तो मुझे चालान काटना होगा - फोटो : अमर उजाला
कार में बैठे लोगों ने सत्ता की हनक दिखाकर अवधेश को डराने का प्रयास किया पर उसने किसी की न सुनी और कहा आप सही रास्ते से नहीं जाएंगे तो मुझे चालान काटना होगा। अवधेश की बात सुनकर आखिर में कार सवार को अपना रास्ता बदलना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाम के बीच में गाड़ी को मोड़ता हुआ ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
सिपाही अवधेश ने जाम के बीच में ही पहले भाजपा के कानपुर जिला अध्यक्ष की कार को मुड़वाया और उसे सही रास्ते पर भेजा इसके बाद ही उन्हाेंने चैन की सांस ली। अब पूरा शहर उसकी प्रशंसा कर रहा है। लोग उसकी बहादुरी को सलाम ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें