संजीत के घर संजय
- फोटो : अमर उजाला
22 जून की शाम 7:47 बजे संजीत को कॉल कर बताया गया कि ईशू का जन्मदिन है, पार्टी करने चलते हैं। संजीत राजी हो गया। संजीत के घर से कुछ ही दूरी पर ईशू अपनी फोर्ड फीगो कार लेकर खड़ा था। संजीत उसमें बैठ गया। अन्य आरोपी भी कार में मौजूद थे। उन्होंने कार में ही संजीत को शराब पिलाई। उसी में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर रतनलाल नगर स्थित मकान पर उसको ले गए और हाथ-पैर बांधकर कमरे में उसे डाल दिया। 26 तारीख की रात को संजीत ने भागने का प्रयास किया और गेट तक पहुंच गया। नीलू ने उसे दबोच लिया। उसके बाद सभी इकट्ठा हुए और रात में संजीत की हत्या कर दी। तड़के शव को ठिकाने लगा।