फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिरफिरे आशिक की कारस्तानी! दंपती को चाकू से गोदा, आरोपी की पत्नी बोली- महिला करती थी ब्लैकमेल, पढ़ें मामला

Sat, 15 Jul 2023 05:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में चकेरी पुलिस ने गांधीग्राम निवासी दंपती पर जानलेवा हमले के मामले में बेटे की तहरीर पर जान से मारने का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हेमंत कुमार गौतम को शुक्रवार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला से अवैध संबंध की बात कबूल की है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर महिला पड़ोस की दुकान से जैसे ही अंदर गई, आरोपी भी पहुंच गया। दोनों में कई दिनों से बातचीत न होने पर कहासुनी होने लगी। इस बीच महिला का पति भी पोखरपुर दालमिल से घर खाना खाने आ गया। दंपती के बेटे के अनुसार हेमंत साथ में चाकू लेकर आया था।

उसने मां पर हमला किया, बचाने में पिता पर भी वार कर दिए। इस दौरान हेमंत ने एक अन्य किराएदार पर ईंट से हमला कर दिया। मोहल्ले वालों ने आरोपी को धुनकर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने तीनों को हैलट में भर्ती कराया था। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि दंपती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

2 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की पत्नी ने लगाया आरोप - ब्लैकमेल कर रही थी महिला
हेमंत की पत्नी पूनम ने महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मीडिया से कहा कि पहले दोनों में काफी नजदीकी थी। एक दूसरे से कई बार फोन पर बात भी होती थी। वहीं, आरोपी की मां राजकली ने बताया कि हेमंत अपनी आधी कमाई उस महिला पर खर्च करता था। विरोध पर हेमंत अपनी पूनम को भी पीटता था।

विज्ञापन

3 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वृद्धा से कहा- अब आराम से रहो
वारदात के बाद हेमंत गौतम के घर पुलिस पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर पुलिस घर में ताला डालकर चाबी अपने साथ ले गई थी। देर रात घर पहुंची हेमंत की मां राजकली को ताला बंद मिला, तो वह चकेरी थाने पहुंची। यहां पुलिस ने उसे चाबी देकर कहा, कि जाओ आराम से रहो। तुम्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

4 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

चाकू से किया था लहूलुहान, फिर भीड़ ने किया अधमरा
चकेरी में अवैध संबंध में प्रेमी ने घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए एक किरायेदार पर भी ईंट से हमला कर घायल कर दिया। बचकर भाग रहे प्रेमी को गुस्साई भीड़ ने पीटकर अधमरा कर दिया।  मूलरूप से फतेहपुर के जाफरगंज निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति पल्लेदारी करता है।

विज्ञापन

5 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

घर पर नहीं था पति, महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी
वह 42 वर्षीय पत्नी और 19 साल के बेटे के साथ चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में किराये पर रहता है। पल्लेदार की अनुपस्थिति में टाइल्स कारीगर हेमंत गौतम अक्सर उनके घर आता था। दोपहर एक से दो बजे के बीच में पल्लेदार खाना खाने घर आते थे। गुरुवार को वह जल्दी पहुंचे, तो घर पर हेमंत को देखकर आग बबूला हो गए।

विज्ञापन

6 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

अचानक पति के आने पर हुआ विवाद
इस बीच पत्नी ने भी पति का साथ देकर हेमंत से नाराजगी जताई। इस पर हेमंत ने पास पड़े चाकू से दंपती पर हमला कर दिया। पल्लेदार भागा और मदद के लिए आवाज लगाई। दूसरे किरायेदार ने ललकारा, तो उस पर हेमंत ने ईंट से हमला कर दिया। मकानमालिक ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। हेमंत बाहर की ओर भागा, तो भीड़ ने अधमरा कर दिया।

विज्ञापन

7 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

खून से सना धारदार चाकू और चप्पल बरामद
वारदात के करीब ढाई घंटे बाद गांधीग्राम स्थित घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके पर मिले खून की स्लाइड बनाई। खून से सना धारदार चाकू (पेपर कटर) और बाहर पड़े मिले चप्पल आदि साक्ष्य के रूप में जुटाया। वारदात के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचने के पीछे फोरेंसिक टीम ने लोकेशन न मिल पाने का तर्क दिया।

विज्ञापन

8 of 8
अवैध संबंधों में दंपती पर हमला - फोटो : अमर उजाला

बात बंद करना तो, नहीं बना वारदात का कारण
एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि घायल महिला ने अवैध संबंधों की बात स्वीकारी है। महिला ने कुछ समय से हेमंत से बात करनी बंद कर दी थी। कहीं यही तो हमले की वजह नहीं बनी। वारदात का पता जब हेमंत की वृद्ध मां राजकली, उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर खुला छोड़कर कहीं लापता हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें