फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: हत्यारोपी बोले- गुमराह करने के लिए भेजा था फिरौती का मैसेज, कुकर्म के बाद रस्सी से घोंटा था गला

Fri, 07 Mar 2025 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोपहर में गांव से लगभग एक किमी दूर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे 40 फीट गहरे कुएं में रक्तरंजित शव मिला।
विज्ञापन
1 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

कानपुर के बिल्हौर में अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव के ही रहने वाले दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पहले किशोर का गला कसा, फिर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद शव को हाईवे के नजदीक 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने के लिए किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा
अरौल थानाक्षेत्र निवासी प्रापर्टी डीलर के 11 बच्चों में सबसे छोटा 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम करीब सात बजे रोज की तरह जिम जाने की बात कह कर घर से निकला। देर रात तक वापस न लौटने पर कॉल की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह 6:29 बजे पिता के पास किशोर के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज आया।

विज्ञापन

3 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

40 फीट गहरे कुएं में रक्तरंजित शव मिला
घबरा पिता ने पुलिस से शिकायत की। घरवालों के संदेह जताने पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोपहर में गांव से लगभग एक किमी दूर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे 40 फीट गहरे कुएं में रक्तरंजित शव मिला। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

4 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

कॉल गर्ल को बुलाया है.. बताकर ले गए थे आरोपी
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। आरोपियों के पास रस्सी देख किशोर ने पूछा तो बताया कि युवती को बांधकर उसके साथ संबंध बनाएंगे। हालांकि खंडहर पहुंचते ही दोनों ने रस्सी से किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने रस्सी से गला कस दिया।

विज्ञापन

5 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

दोबारा सांसें चलने पर सरिया से किए वार
किशोर की सांसें कुछ देर के लिए रुक गई तो दोनों उसे कुएं के पास ले जाने लगे। इस बीच उसकी सांसें फिर से चलने लगीं। इस पर आरोपियों ने सरिया से किशोर के पेट, सिर और अन्य जगहों पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि वह जानते थे कि किशोर छूटते ही उनकी शिकायत करेगा इसलिए फंसने के डर से उन्होंने हत्या कर दी।

विज्ञापन

6 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

वारदात वाले कुआं में कई पत्थर व मृतक की टोपी-चप्पल मिले
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक बालक का शव घर से करीब एक किमी दूर कुएं से मिला। आरोपियों ने कुकर्म के बाद हत्या की बात कही है। कुएं में कई बड़े-बड़े पत्थर मिले, मृतक की टोपी, चप्पल भी बरामद हुआ, लेकिन मोबाइल आरोपियों के पास बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

7 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

पकड़े गए आरोपी युवकों का घर था आना जाना
परिजनों ने बताया कि पर घर में सात लड़के होने के कारण मकनपुर के कई युवाओं का रोजाना घर पर आना जाना था, बड़े बेटों के दोस्तों के संग खुर्शीद भी आया जाया करता था। कुछ दिन पहले ही मकनपुर मेला के दौरान उसने मोबाइल भी लिया था। उन्हें कभी शक ही नहीं हुआ कि आरोपी उसके बेटों के साथ ऐसा कुछ कर सकते हैं।

8 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

मोबाइल से खुले हत्या के राज
हत्या करने के बाद अजहर और नजर अली ने किशोर का मोबाइल ले लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर के मोबाइल से पिता को मैसेज भेजा कि तुम्हारा बेटा हमारे पास है। अगर लड़का जिंदा चाहते हो तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। अगर पुलिस को खबर दी तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे। फिर नजर अली ने अपने घर में प्लास्टिक की डलिया में मोबाइल छुपा दिया। हालांकि उसने ही किशोर को आखिरी कॉल की थी। इसलिए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

9 of 9
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

शव मिलते ही मच गया कोहराम
11 भाई-बहनों में सबसे छोटा होने के नाते किशोर सबका लाडला था। उसके लापता होने के बाद उसे ढूंढने के लिए घर परिवार के लोगों के साथ ही पड़ोसी भी प्रयासरत थे। घर पर किशोर की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आस पड़ोस की महिलाएं उन्हें किशोर के जल्द लौट आने की आस बंधाती रहीं। हालांकि जैसे ही कुएं में शव मिलने की सूचना घर पहुंची। मां और बहनें को रोना बिलखना तेज हो गया। कुछ देर पहले तक उन्हें दिलाया दे रहीं महिलाओं के आंसू खुद थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें