फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: परिजनों संग ढूंढने का ड्रामा करते रहे आरोपी, बोले- कॉल गर्ल को बुलाया है...कहकर ले गए थे, फिर

Fri, 07 Mar 2025 06:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आरोपी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। आरोपियों के पास रस्सी देख किशोर ने पूछा, तो बताया कि युवती को बांधकर उसके साथ संबंध बनाएंगे। हालांकि खंडहर पहुंचते ही दोनों ने रस्सी से किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया।
विज्ञापन
1 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

बुधवार शाम को जिस समय किशोर लापता हुआ और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। उस दौरान दोनों आरोपी भी उनके साथ किशोर को तलाशने का ड्रामा कर रहे थे। उनकी मंशा परिवार के करीब रहकर हर गतिविधि पर नजर रखने की थी। उन्हें लगता था कि वे लोग परिवार के करीब रहेंगे, तो किसी को उन पर शक नहीं होगा।

पूरे समय आरोपियों में से कोई न कोई परिवार के साथ रहा। इसके साथ ही सभी एक दूसरे को पल-पल की खबर दे रहे थे। जिस समय 40 फीट गहरे गड्ढे में रक्तरंजित शव बरामद हुआ, उस समय आरोपी भी वहीं खड़े होकर शव को बाहर निकलते देख रहे थे।

विज्ञापन

2 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारोपी
हालांकि, फिरौती की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ पता चला कि किशोर को आखिरी बार अजहर उर्फ अज्जू के साथ देखा गया था। वहीं सीसीटीवी कैमरे में भी उनके साथ बाइक से जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

3 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

एक पुताई, दूसरा करता है जूते चप्पल बेचने का काम
आरोपियों में नजर हुसैन उर्फ हुसैनी घरों में पुताई कराने का ठेका लेता था। उसकी के पास किशोर का मोबाइल मिला। वहीं अजहर उर्फ अज्जू चप्पल की दुकान लगाता है।

4 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

वारदात वाले कुआं में कई पत्थर व मृतक की टोपी-चप्पल मिले
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि मृतक बालक का शव घर से करीब एक किमी दूर कुएं से मिला। आरोपियों ने कुकर्म के बाद हत्या की बात कही है। कुएं में कई बड़े-बड़े पत्थर मिले, मृतक की टोपी, चप्पल भी बरामद हुआ, लेकिन मोबाइल आरोपियों के पास बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

5 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

कॉल गर्ल को बुलाया है.. बताकर ले गए थे आरोपी
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। आरोपियों के पास रस्सी देख किशोर ने पूछा, तो बताया कि युवती को बांधकर उसके साथ संबंध बनाएंगे। हालांकि खंडहर पहुंचते ही दोनों ने रस्सी से किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिए और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने रस्सी से गला कस दिया।

विज्ञापन

6 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

पकड़े गए आरोपी युवकों का घर था आना जाना
परिजनों ने बताया कि पर घर में सात लड़के होने के कारण मकनपुर के कई युवाओं का रोजाना घर पर आना जाना था, बड़े बेटों के दोस्तों के संग खुर्शीद भी आया जाया करता था। कुछ दिन पहले ही मकनपुर मेला के दौरान उसने मोबाइल भी लिया था। उन्हें कभी शक ही नहीं हुआ कि आरोपी उसके बेटों के साथ ऐसा कुछ कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

मोबाइल से खुले हत्या के राज
हत्या करने के बाद अजहर और नजर अली ने किशोर का मोबाइल ले लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर के मोबाइल से पिता को मैसेज भेजा कि तुम्हारा बेटा हमारे पास है। अगर लड़का जिंदा चाहते हो तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। अगर पुलिस को खबर दी तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे। फिर नजर अली ने अपने घर में प्लास्टिक की डलिया में मोबाइल छुपा दिया। हालांकि उसने ही किशोर को आखिरी कॉल की थी। इसलिए पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

8 of 8
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

शव मिलते ही मच गया कोहराम
11 भाई-बहनों में सबसे छोटा होने के नाते किशोर सबका लाडला था। उसके लापता होने के बाद उसे ढूंढने के लिए घर परिवार के लोगों के साथ ही पड़ोसी भी प्रयासरत थे। घर पर किशोर की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आस पड़ोस की महिलाएं उन्हें किशोर के जल्द लौट आने की आस बंधाती रहीं। हालांकि जैसे ही कुएं में शव मिलने की सूचना घर पहुंची। मां और बहनें को रोना बिलखना तेज हो गया। कुछ देर पहले तक उन्हें दिलाया दे रहीं महिलाओं के आंसू खुद थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें