kanpur raid on premises of perfume trader Piyush Jain
- फोटो : अमर उजाला
छापा मारने वाले अधिकारियों के उड़े होश
कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने कानपुर में शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था। यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।