फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन से पहले ये 22 बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं ‘बेगम जान’

Tue, 18 Apr 2017 01:08 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 23
डेमो पिक
वैश्यावृत्ति और मुजरे जैसे विषय पर हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'बेगम जान' में विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग से सबको हैरान कर रही हैं। बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय देकर तवायफ के रोल में विद्या ने बड़ा जोखिम उठाया है लेकिन इसका फायदा उनके फिल्मी करियर में जरूर मिलेगा। विद्या से पहले भी बॉलीवुड की कई फेमस हीरोइनें तवायफ का रोल निभाकर अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को चौंका चुकी हैं। अपने रोल को बेहतर ढंग से निभाने के लिए ये हीरोइनें खुद रेडलाइट एरियाज में जाकर असल वैश्याओं से बातचीत कर उनके रहन, सहन और बॉडी लैंग्वेज की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। 
जानें, तवायफ का रोल निभाने वाली हीरोइनों के बारें में...  
विज्ञापन

2 of 23
रेखा
मुजफ्फर अली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म उमराव-जान साल 1981 में आयी थी। फिल्म में जिस तरह से उमराव जान की कहानी को पेश किया गया था वो अदभुद था। फिल्म में बॉलीवुड की एवरग्रीन रेखा ने जिस तरह से किरदार को निभाया था, वो लोगों को ये बताने के लिए काफी था कि आप जिनको देख कर हंसते है, वो किस्मत के कारण वो जिंदगी जी रहीं हैं। फिल्म के गाने उस समय के बहुत बड़े हिट हुए थे, जो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 23
माधुरी
फिल्म तो वैसे शाहरुख (देवदास) और ऐश्वर्या (पारो) की थी, लेकिन जो किरदार सबसे ज्यादा लोगों के दिलों में उतरा वो माधुरी दीक्षित (चंद्रमुखी) का था। फिल्म में माधुरी ने जिस तरह से चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। उससे लोगों को चंद्रमुखी से प्यार हो गया था। फिल्म में माधुरी का बोला गया फेमस डायलॉग “हर दुख आने वाले सुख की चिट्ठी होती है और हर नुकसान होने वाले फायदे का इशारा” तो आपको याद ही होगा।

4 of 23
तब्बू
फिल्म चांदनी बार डायरेक्टर मधुर भंडारकर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी। फिल्म को शुरु में करने को कोई हीरोइन तैयार नहीं थी, तब अदाकारा तब्बू ने इस चैलेंजिंग रोल को निभाने का दम दिखाया। जब फिल्म सामने आयी तो लोगों को समझ आ गया कि कोई हीरोइन ने इसे करने को हां क्यों नहीं की। तब्बू में मुमताज के रोल को पर्दे पर जिंदा कर दिया। आज भी तब्बू द्वारा निभाया गया मुमताज का किरदार उनके बेहतरीन किरदारों में से एक गिना जाता है।
विज्ञापन

5 of 23
करीना कपूर
फिल्म में करीना ने एक तवायफ की भूमिका निभाई। सुधीर मिश्रा के द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में करीना द्वारा निभाया गया चमेली का रोल आपको आपकी सोच पर सोचने के लिए मजबूर कर देगा।
विज्ञापन

6 of 23
रानी मुखर्जी
बेहद टैलेंटड रानी ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं। फिल्म ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘सांवरिया’ में रानी के प्रॉस्टीट्यूट के किरदारों को कोई कैसे भूल सकता है। उन्हों ये किरदार इतने बेहतरीन तरीके से निभाए कि उनकी जगह किसी और को सोचना भी मुश्किल था।
विज्ञापन

7 of 23
गौहर खान
बेगम जान में वेश्या का किरदार निभा रहीं गौहर खान ने फिल्म इशकजादे में भी तवायफ का किरदार निभाया था। फिल्म में वेश्या के किरदार में गौहर भी लीड एक्टर के प्यार में पड़ी थी, इस किरदार में गौहर के बेहतरीन अभिनय ने खूब तारीफें लूटी थीं।

8 of 23
कल्कि
बॉलीवुड की सबसे बेहरीन अभिनेत्रियों में से एक कल्कि कोचरिन ने फिल्म देव डी में वेश्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनकी बोल्डनेस ने सबको चौंका दिया था।

9 of 23
श्रुति
अभिनेत्री श्रुति हासन ने फिल्म डी डे में वेश्या का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वेश्या के किरदार में श्रुति के अभिनय ने जान डाल दी थी। इस किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। 

10 of 23
कोंकणा
फिल्म ट्रैफिक सिग्नल में कोंकणा सेन शर्मा ने वेश्या का किरदार निभाया था। कोंकणा को इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। वहीं इस किरदार में भी उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया था। 

11 of 23
ऐश्वर्या
रेखा की उमराव जान के बाद एक बार फिर लाई गई फिल्म उमराव जान में ऐश्वर्या राय ने रेखा का किरदार निभाया था। तवायफ के किरदार में एश्वर्या की खूबसूरती ने सभी को तारीफें करने पर मजबूर कर दिया था। 

12 of 23
मनीषा
2003 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘मार्केट’ में मनीषा कोइराला ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था। मनीषा के रोल की क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफें की थीं।   

13 of 23
शर्मिला टैगोर
1972 में आई फिल्म अमर प्रेम में शर्मिला टैगोर ने पुष्पा नाम की प्रॉस्टिट्यूट का रोल प्ले किया था। फिल्म में राजेश खन्ना और विनोद मेहरा ने भी काम किया था। 

14 of 23
मीना कुमारी
मीना कुमारी की एक्टिंग की बदौलत पाकीजा कालजयी फिल्म बन गयी। इसके गीत संगीत ने इसे कल्ट क्लासिक बना डाला। पाकीजा मेंमीनाकुमारी एक तवायफ बनी थीं। राजकुमार इस फिल्म के नायक बने थे। 

15 of 23
कंगना रनावत
कंगना की फिल्म ''रज्जो'' सेक्स वर्कर्स के जीवन में आने वाली कठिनाइयों पर आधारित है। इस फिल्म से कंगना को बड़ा फेम मिल चुका है। 

16 of 23
नम्रता शिरोडकर
1999 में आई फिल्म ‘वास्तव’ में नम्रता शिरोडकर ने सोनिया नाम की प्रॉस्टिट्यूट का रोल किया है। इसमें उनके अलावा संजय दत्त और मोहनीश बहल भी हैं। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं।

17 of 23
प्रीती जिन्टा
2001 में आई फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में प्रिटी जिंटा मधुबाला नाम की प्रॉस्टिट्यूट बनी हैं। बाद में सलमान खान (राज) की नजर उस पर पड़ती है तो वह उससे अपने घर ले आता है। राज की वाइफ रानी मुखर्जी (प्रिया) मां नहीं बन सकती।

18 of 23
नेहा धूपिया
साल 2004 में आई फिल्म ‘जूली’ में नेहा धूपिया ने जूली का रोल प्ले किया है, जो एक हाई-प्रोफाइल प्रॉस्टिट्यूट है। फिल्म में उनके अलावा प्रियांशु चटर्जी, यश टोंक और संजय कपूर ने भी काम किया है।

19 of 23
बिपासा बसु
2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ में बिपाशा बसु ने बॉबी नाम की प्रॉस्टिट्यूट का रोल किया है, जो बार में डांस करती है। इसमें उनके अलावा अनिल कपूर, फरदीन खान और सलमान खान ने भी काम किया है।

20 of 23
सुष्मिता सेन
2006 में आई फिल्म ‘चिंगारी’ में सुष्मिता सेन ने बसंती नाम की प्रॉस्टिट्यूट का रोल किया है, जो एक बच्चे की मां है। इसमें उनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और अनुज शावने ने भी काम किया है। फिल्म की डायरेक्टर कल्पना लाजमी हैं।

21 of 23
हुमा कुरैशी
2015 में आई फिल्म ‘बदलापुर’ में हुमा कुरैशी ने झिमिली नाम की प्रॉस्टिट्यूट का रोल किया है, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी (लियाक) की गर्लफ्रेंड रहती है। इसमें उनके अलावा वरुण धवन, यामी गौतम और दिव्या दत्ता ने भी काम किया है।

22 of 23
जीनत अमान
1974 में आई फिल्म 'मनोरंजन' में जीनत अमान के रोल से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया था। जीनत ने हॉट लुक में अपने चहेते दर्शकों के होश उड़ा दिए थे।  
विज्ञापन

23 of 23
वहीदा
1957 में आई फिल्म ‘प्यासा’ में वहीदा रहमान ने गुलाब नाम की प्रॉस्टिट्यूट का किरदार प्ले किया है। फिल्म में गुरुदत्त और माला सिन्हा भी हैं। वहीदा रहमान हाल ही में आशा पारेख की बायोग्राफी के लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें