फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्लेबैक सिंगर पर सोनू निगम को कंट्रोवर्सी टिप्स देने के आरोप

Tue, 18 Apr 2017 07:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले ‘कानपुरिया’ प्लेबैक सिंगर पर सोनू निगम को कंट्रोवर्सी टिप्स देने के आरोप सोशल मीडिया पर लग रहे हैं। काफी समय से सोनू निगम के बारे में कोई खबर नहीं सुनी होगी। लेकिन अब हर जगह जैसे वही छाए हुए हैं। ‘विवादित बयान’ अब एक अच्छा तरीका बन गया है सुर्खियों में आने का। कुछ लोग तो इस बात पर गुस्से से लाल पीले हो रहे हैं तो कुछ उनका साथ देने आ गए हैं। ये पूरी लड़ाई अब हिंदू वर्सेज इस्लाम का रूप ले चुकी है। 
ये है वो सिंगर जिस पर सोनू को टिप्स देने के आरोप...
विज्ञापन

2 of 5
सोनू-अभिजीत
यूपी के कानपुर शहर में जन्मे और यहीं से पढ़ाई पूरी करने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और सोनू निगम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले अभिजीत भट्टाचार्य अपने दोस्त सोनू निगम को चर्चा में रहने के टिप्स दे रहे हैं। उसी के कारण सोनू निगम ट्विटर पर चौंका देने वाली बातें लिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू-अभिजीत
तरह-तरह के बयानों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहने की हमेशा कोशिश करने वाले अभिजीत भट्टाचार्य के निशाने पर एक खास समुदाय रहता है। जिसकी वजह से अभिजीत चर्चा में रहते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनू निगम भी इस सस्ती लोकप्रियता के फॉर्मेट को अपनाने की तैयारी में हैं। लेकिन ऐसा स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है। इसकी वजह है अभिजीत और सोनू के कामों की तुलना।

4 of 5
सोनू-अभिजीत
नवंबर 2015 में सोनू निगम ने ट्वीट किया था कि 'सभी को यह हक है कि वह विचार रखे, सिवाय एक सेलिब्रिटी के. बहरहाल, यह मेरा विचार नहीं है, क्योंकि मेरे बारे में यह नहीं माना जाता कि मेरा कोई विचार होगा।  सोनू निगम का ये ट्वीट उस समय आया था जब देश में असहिष्णुता के कारण निराशा बढ़ने से संबंधित आमिर खान के बयान पर विवाद हुआ था। अजान पर उनके इस ट्वीट पर उनके ही कई फैन्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। फैन्स ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें सभी धर्मों की इज्जत करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू-अभिजीत
सोनू निगम के अजान पर दिए बयान के बाद एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर सलाह दी है कि  उन्हें गायक अभिजित भट्टाचार्य की तरह पब्लिसिटी पाने के लिए विवादित बयान देने से बचना चाहिए। उनकी पोजीशन बिल्कुल अलग है। 

God bless everyone. I'm not a Muslim and I have to be woken up by the Azaan in the morning. When will this forced religiousness end in India — Sonu Nigam (@sonunigam) April 16, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें