आपसी गलतफहमी के कारण नौबत तलाक तक आ गई थी। फिर अचानक पति पत्नी के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सब अच्छा हो गया। मामला यूपी के कानपुर रिजवी रोड निवासी महबूब आलम और उनकी सबीना का है। दोनों तीन साल से अलग-अलग रह रहे थे। इनके दो बच्चे भी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
जब दिल हल्का हुआ और तमाम भ्रांतियां खत्म हुईं तो मियां-बीवी बच्चों संग मोतीझील घूमने के लिए चल दिए। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने बताया कि लगातार दोनों पक्षों से बात करने पर सुलह हुई और घर टूटने से बच गया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
दूसरा मामला बाबूपुरवा और कंघी मोहाल का था। यह परिवार भी टूटने की कगार पर रहा था। लड़की छोटी-छोटी बातें अपनी मां को बताती।
4 of 5
डेमो
इस चक्कर में गलतफहमी इतनी बढ़ीं कि मामला तलाक तक पहुंच गया। इसमें भी सुलह हो गई।
तीसरा मामला पुलिस के परामर्श केंद्र में चल रहा है। दंपति ने कहा कि नौ दिसंबर को तारीख पर मामला वापस ले लेंगे। मौके पर नसीम बानो, नसरीन, नाजिया, हाफिज मोहम्मद कफील हुसैन, मोहम्मद इस्लाम, इरफान, अफजाल अहमद, हाफिज मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।