फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, फिर टूटी कुर्सियां, उखाड़ फेंकी बल्ली

Sun, 05 Feb 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

औरैया के विधूना में शनिवार को दमदार जनसभा करने के बाद सीएम अखिलेश ने फफूंद की और रुख किया। यहां वे दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे। लेकिन सभा खत्म होने के बाद यहां जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
1 of 3
जनसभा के लिए पहुंचे सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
औरैया के विधूना में शनिवार को दमदार जनसभा करने के बाद सीएम अखिलेश यादव ने फफूंद की और रुख किया। यहां वे दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे। लेकिन सभा खत्म होने के बाद यहां जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई।
 

 
विज्ञापन

उम्मीद से ज्यादा जुटी भीड़

2 of 3
अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर लैंड करते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल, जनसभा स्थल पर लोग ज्यादा जमा होने से अयव्यवस्था का माहोल देखने को मिला। प्रबंधन समिति का कहना है कि सभा स्थल पर उम्मीद से ज्यादा लोग जुट गए थे इसलिए ऐसा हुआ।

सभा स्थल पर लगभग सात हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था में केवल 200 सुरक्षाकर्मी लगे थे। ऐसे में भीड़ को काबू में रख पाना मुश्किल हो गया। आलम यह रहा कि जब अखिलेश सभा कर लौटने लगे तो लोग कुर्सियों पर फांदते हुए मुख्यमंत्री की और लपके। सभी उनसे एक बार भेंट करना चाहते थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार से ज्यादा भीड़, 200 सुरक्षाकर्मी

3 of 3
अखिलेश यादव की जनसभा में मची भगदड़ के बाद टूटी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस कोशिश में सारी कुर्सियां टूट गई। बल्लियां उखड़ गई। सीएम अखिलेश को लेकर यहां के लोगों में खासा जूनून देखने को मिला। दूर से सीएम का हेलिकॉप्टर आता देख लोग खुशी से झूमने लगे। बुलंद नारों के साथ जनता ने अपने चहेते नेता का स्वागत किया।   यहां पहुंचने के बाद सीएम अखिलेश ने जनता के बीच अपनी बात रखी। परिवार में साजिश की बात को दोहराते हुए उन्होंने यहां भी शिवपाल पर निशाना साधा। वहीं विरोधी दल भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नोटबंदी पर तंज कसा। कांग्रेस से किए गठबंधन पर भी अखिलेश ने यूपी का जनता का साथ मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें