फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने साक्षी के रंग-रूप का उड़ाया मजाक, योगी के बारे में कहा-अपनी जाति बताना भूल जाएंगे, दी धमकियां

Mon, 15 Apr 2019 08:57 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
साक्षी महाराज, मुख्यमंत्री योगी, सुनील सिंह साजन
सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के भगवंतनगर में भाजपा पर जमकर हमला बोला। साजन ने इस दौरान कुछ ऐसी टिप्पणियां भी कीं जो उनकी मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। साजन ने कहा कि ये सच है कि सपा-बसपा के गठबंधन के बाद कुछ बचता नहीं था, अगर कुछ बचा भी था तो वह अन्ना महाराज के प्रत्याशी बनने के बाद बचा नहीं है। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। ये लड़ाई दो महाराज के बीच है एक नकली महाराज और एक असली महाराज।

आगे की स्लाइड में पढ़िए-
-साक्षी को हराना कोई बड़ी बात नहीं है- सुनील साजन
-योगी आदित्यनाथ का मानसिक संतुलन अभी ठीक नहीं हो पाया- सुनील साजन
-ऐसे अधिकारी और नेताओं के घर में ताला न बंद करवाया तो हम समाजवादी नहीं- सुनील साजन
-अगर इजाजत मिल गई तो योगी जी वहां भी घंटा बजाएंगे- सुनील साजन
-हिसाब-किताब तो बराबर करेंगे- सुनील साजन
विज्ञापन

2 of 11
सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन - फोटो : अमर उजाला
साक्षी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नकली महाराज कहीं घूमा होगा जबकि असली महाराज आपके बीच में है। इसके बाद साजन ने कहा कि जिसने अन्ना महाराज को प्रत्याशी बनाया वो असली नेता हैं, जिसने साक्षी महाराज को प्रत्याशी बनाया वो झूठा है, जुमलेबाज और धोखेबाज है। साजन ने कहा कि साक्षी को हराना कोई बड़ी बात नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 11
सुनील सिंह साजन, साक्षी महाराज
साजन ने साक्षी पर वार करते हुए कहा कि कभी किसी साधु ने ये नहीं कहा होगा कि अपने पाप तुमको दे देंगे और आपके पुण्य ले लेंगे। उन्होंने कहा कि साधु तो वह है जो अपने पुण्य देता है न कि पाप। साजन ने सूबे के मुखिया और साक्षी महाराज पर वार करते हुए कहा कि एक लखनऊ में बैठे साधु खुद को योगी कहते हैं। कहा कि इस गठबंधन ने अगर किसी को पहली पटखनी दी थी तो वह योगी आदित्यनाथ को दी। साजन ने कहा कि गोरखपुर में पटखनी खाने के बाद भी योगी आदित्यनाथ का मानसिक संतुलन अभी ठीक नहीं हो पाया है।

4 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुनील सिंह साजन
योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए साजन ने कहा कि अद्भुत हैं योगी जी, न जाने इनको कौन सा दिव्य ज्ञान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इंसान कभी भगवान की जाति बता सकता है क्या।

 
विज्ञापन

5 of 11
सुनील साजन
सुनील साजन ने कहा कि इस लड़ाई में जो हम लोगों के साथ नहीं वो अन्ना महाराज के सांसद बनने के बाद हमारे दरवाजे पर नहीं दिखाई दे सकता। एक विद्यालय के मामले का जिक्र करते हुए साजन ने कहा कि जिन अधिकारियों और नेताओं ने विद्यालय के कमरों में ताला लगवाया है सरकार में आने के बाद ऐसे अधिकारी और नेताओं के घर में ताला न बंद करवाया तो हम समाजवादी नहीं।
विज्ञापन

6 of 11
अरुण शंकर शुक्ला
साजन ने कहा कि ऐसी न जाने कितनी सरकारें आईं और चली गईं। ऐसी कितनी सरकारों को हमने हवा में खेलकर निकाल दिया।
विज्ञापन

7 of 11
बरेली के फरीदपुर में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार आई तो योगी को सरकारी मठ भेजेंगे। कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकारी मठ तो जानते होंगे न आप। ज्यादा से ज्यादा योगी जी को एक घंटा देना होगा। उन्होंने कहा कि जेलर से पूछ लेंगे अगर इजाजत मिल गई तो योगी जी वहां भी घंटा बजाएंगे।

8 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
साजन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जिस तरह से सपा-बसपा कार्यकर्ताओं नेताओं को परेशान कर रहे हैं जिस दिन हम लोग सरकार में आ गए उसी दिन भगवान की जाति बताने वाले योगी आदित्यानाथ अपनी जाति बताना भूल जाएंगे।

 

9 of 11
सुनील सिंह साजन, साक्षी महाराज, सीएम योगी
सुनील ने कहा कि हम लोग सारा हिसाब किताब रखना जानते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना महाराज के प्रत्याशी बनने के बाद किसी की हिम्मत नहीं कि परेशान करे। साजन ने कहा कि अन्ना के सांसद बनने के बाद आवारा पशु और आवार नेताओं से आपको निजात दिलाएंगे क्योंकि इस क्षेत्र में आवारा नेता बहुत हैं।

 

10 of 11
सुनील सिंह साजन, साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गुजरात में घर ले लें क्योंकि जब हमारी सरकार आएगी तो आप भगवंतनगर में नहीं रह सकते। साजन ने कहा कि हिसाब-किताब तो बराबर करेंगे। इस तरह हिसाब-किताब बराबर करेंगे कि आने वाले समय में समाजवादियों से कोई हिसाब-किताब करने के लिए खड़ा नहीं होगा।
 
विज्ञापन

11 of 11
सुनील सिंह साजन, सीएम योगी
साक्षी महाराज पर टिपप्णी करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरे कुछ मित्र फोन करके पूछते हैं कि क्या आपके जिले में सब इसी तरीके के लोग हैं तो मैंने उन्हें जवाब दिया कि अबकी खूबसूरत सांसद भेजूंगा तब देखना कि उन्नाव में ऐसे लोग भी हैं। अन्ना महाराज की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनसे ज्यादा खूबसूरत सांसद तो कोई होगा ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें