फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सपा के सिरमौर रहे शिवपाल से कुछ ऐसे पेश आए सपाई, यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए ये खबर

Wed, 22 May 2019 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
शादी समारोह में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह, उनके साथ प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री रामबाबू यादव एवं अन्य - फोटो : अमर उजाला
सियासत में कब क्या और कैसे हो जाए इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो, वक्त के साथ यहां फिजाओं का रुख बदल जाता है। इतना ही नहीं बदले वक्त के साथ कभी साथ चलने वाले भी कब रुख बदल दें ये भी समझ पाना कठिन हो जाता है। कभी सपा के सिरमौर रहे शिवपाल यादव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जो नेता कभी शिवपाल के कदम से कदम मिलाकर चलते थे उनका सलाह लेते थे आज वो शिवपाल को देखकर रास्ता बदल रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
शिकोहाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार रात यूपी के औरैया जिले में दिबियापुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज तो दिखा। लेकिन कभी सपा में उनके करीबी रहे सपा नेता उनसे कन्नी काटते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : @shivpalsinghyadav
शिवपाल सिंह यादव विवाह समारोह में पार्टी नेताओं से मिले। दूसरे दलों के कुछ नेताओं ने भी व्यक्तिगत दौर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कई युवा शिवपाल सिंह यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए, जबकि कई वरिष्ठ सपा नेता उनसे मिलने और साथ फोटो खिंचाने से कतराते दिखे।

 

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
इस बात की चर्चा सियासी हलकों में खूब हुई। इस संबंध में प्रसपा के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव ने बताया कि विवाह की पार्टी में कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
शिवपाल यादव की समारोह में मौजूदगी और सपा नेताओं की बेरुखी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस दौरान प्रदेश सचिव विजय राजपूत, प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें