हरदोई जिले में गैंगस्टर के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव की चार करोड़ 60 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क कर ली।
विज्ञापन
2 of 5
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं
- फोटो : अमर उजाला
संपत्ति कुर्क किए जाने से पहले पूरे गांव में मुनादी भी कराई गई। ग्राम उमरौली जैदपुर के मजरा बरगदापुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरे यादव सपा का जिला महासचिव है। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में उसकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। वीरे के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स के संयुक्त निर्देश पर वीरे और उसके भाई राम सागर यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
4 of 5
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कपिल देव सिंह, एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा आदि के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई। मुनादी के बीच ही राजस्वकर्मियों ने दोनों भाइयों की चार करोड़ साठ लाख रुपये की संपत्ति पर सरकारी ताला लगा दिया।
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं
- फोटो : अमर उजाला
तीन मकान, 19 दुकानें, 1 स्कूल और 23 अन्य संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस दौरान हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव, लोनार कोतवाल सुरेंद्र कुमार सोनकर, अरवल थानाध्यक्ष ओपी सिंह भी मौजूद रहे। वीरे की बेटी संध्या यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पिता व परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। संध्या ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत कार्रवाई की गई है।