फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, गले पर तकिया रखकर फरार हुआ पति, इसलिए दी दर्दनाक मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी की निर्मम हत्या का मामला, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा में मकान बेचने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक गुप्ता के परिवार में पुत्र नैतिक (10) और पुत्री मानसी (6) भी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर उसने घर में पत्नी मीना (38) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गले पर तकिया रख दिया और फरार हो गया। बाहर के कमरे में बैठे बेटे नैतिक और मानसी ने घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले ताऊ नंद किशोर गुप्ता व अन्य परिजनों को दी।
विज्ञापन

3 of 6
घर में लगा सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई प्रेम कुमार निवासी टोलवा आट को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, शहर कोतवाल जगदीश यादव मौके पर पहुंच गए। पूरे घर की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि जिस मकान में मीना और दीपक रहते थे, वो मीना के नाम है। दीपक शराब पीने का लती है। आए दिन वह मकान बेचने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन मीना ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर मीना के साथ मारपीट भी करता था। मंगलवार को भी मारपीट के बाद उसने अपना ई रिक्शा घर के बाहर नाले में डाल दिया था। शहर कोतवाल ने बताया कि प्रेम की तहरीर पर दीपक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्नी की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पापा ने टीवी की आवाज तेज कर दी और कमरे से निकाल दिया
पुलिस ने मृतका के पुत्र नैतिक और पुत्री मानसी से पूछताछ की। पुत्र नैतिक ने पुलिस को बताया कि पापा गुस्से में आए। कमरे में टीवी देख रहे नैतिक और उसकी बहन को दूसरे कमरे में भेज दिया, फिर टीवी की आवाज फुल कर दी। पुलिस का कहना है कि बेटे ने बताया कि चाकू से मीना गुप्ता को मारने के बाद दीपक फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें