फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बोला..'मेरी मां थी मारकर दफना दिया, किसी को क्या', खुलासा हुआ तो कांप गया पुलिस वालों का कलेजा

Fri, 15 Feb 2019 02:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
रामजानकी के घर के बाहर लगी भीड़।
कालपी में एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है। पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि बेटे ने मां की हत्या कर उसे दफना दिया लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ और पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका भी कलेजा कांप गया। घटना की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
वह स्थान जहां पर शव को दफनाया था।
मानसिक रुप से बीमार बेटे ने मां की हत्या कर शव घर में दफना दिया। महिला को न देख जब ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब बेटे से पूछताछ की तो उसकी जुबान से मां की हत्या की बात सुनकर चौंक गए। घर के भीतर बेटे की निशानदेही पर जब खुदाई कराई गई तो बुजुर्ग मां का शव मिला। पुलिस आरोपी बेटे को लेकर कोतवाली आ गई है। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती है, उससे पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर बरामद पत्थर।  
फिलहाल हत्या की अभी कोई वजह भी सामने नहीं आई है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र के कुरेहना आलमगीर गांव में गरीबा की विधवा पत्नी रामजानकी (65) अपने मानसिक रुप से बीमार बेटे जयपाल (25) के साथ रहती थी। दोनों मां बेटे मजदूरी कर अपना पेट पालते थे। इधर, सोमवार की शाम से रामजानकी गांव वालों को नजर आ रही थी। गुरुवार को जब जयपाल पानी भरने के लिए जा रहा था, तब कुछ ग्रामीणों ने उसे टोका कि अम्मा तीन चार दिन से पानी लेने नहीं आ रही है, कहां गई हैं।

 

4 of 6
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अरविंद चतुर्वेदी।
इस पर जयपाल ने तपाक से जवाब दिया कि मार दिया उसे। यह सुनकर पहले तो गांव वालों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में लोगों को लगा कि जयपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, हो सकता है कि उसने मां को मार ही दिया हो। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा भी जब फोर्स के साथ पहुंचे और जयपाल से मां के बारे में जानकारी तो उसने कहा, मार डाला।

 
विज्ञापन

5 of 6
घर के दरवाजे पर बैठा आरोपी जयपाल
पुलिस ने जब शव के बारे में पूछा तो बताया कि भीतर ही तो गाड़ा है, यह सुनते ही पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। फिर पुलिस ने बड़ी सहजता से जयपाल से पूछताछ करते हुए उसके बताए स्थान को खुदवाया तो वहां रामजानकी का सड़ा गला शव निकला। इसके बाद पुलिस को मामला समझते देर न लगी। जयपाल के मुताबिक उसने सोमवार की शाम को ही पहले मां का गला दबाया फिर बट्टे (शिलबट्टा) से उसका सिर भी कूच दिया। इसके बाद जहां पर चक्की लगी थी, वहां गड्ढ़ा खोदकर शव को दफना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पुलिस
पुलिस जयपाल को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामजानकी के पति गरीबा की करीब चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और उसकी सातों बेटियों की शादी हो चुकी है। रामजानकी यहां सिर्फ बेटे जयपाल के साथ अकेले रहती थी। जयपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर डकोर अपने मायके चली गई थी। एसपी का कहना है कि फिलहाल आरोपी बेटे जयपाल से पूछताछ की जा रही है, हत्या की स्पष्ट वजह अभी कोई सामने नहीं आ रही है। लगता है कि किसी बात पर मां बेटे में विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसने मां की हत्या की हो।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें