नीली शेरवानी और पीली पगड़ी पहने मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, दर्शकों ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ‘दलेर मेहंदी ने मस्ती भरी रात है, कानपुर वालों का भी साथ है...’ गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग ब्लू वर्ल्ड
2 of 4
साॅन्ग इंज्वाय करती लड़कियां
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग ब्लू वर्ल्ड में बुधवार रात को दलेर मेहंदी ने हाई पावर म्यूजिक पर अपने गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग झूूमते नजर आए। दलेर मेहंदी ने एक के बाद एक ऐसे गीत गाए कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
छोरा गंगा किनारे वाला
3 of 4
दलेर मेहंदी के साथ फैंस
दलेर ने छोरा गंगा किनारे वाला, पग घुंघरू बांध मीरा नाची... सावन में लग गई आग... दिल मेरा... लैला मैं लैला हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला... गल्ला गूरियां... सौ तरह के रोग ले लूं इश्क का मर्ज क्या है... तुनक तुनक धुन ता रा रा... गाकर सभी का दिल जीत लिया।
युवाओं के साथ-साथ ज्यादा उम्र के लोगों को भी डांस करने पर विवश कर दिया। इससे पहले दलेर मेंहदी ने ब्लू वर्ल्ड पार्क में पंजाबी रेस्टोरेंट साहब का शुभारंभ किया। हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने अपने अंदाज में चुटकुले सुनाकर लोगों को खूब हंसाया।