फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर के बाद सावन माह में मंदिरों में सन्नाटा, ग्रामीण घरों में कर रहे पूजा, विकास दुबे ने कई...

Wed, 15 Jul 2020 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिल्हौर थाना इलाके के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में पुलिस की कड़ी पहरेदारी के कारण सावन माह में सभी मंदिरों में सन्नाटा है। ग्रामीण घर पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। जिन-जिन मंदिरों का कुख्यात विकास दुबे ने जीर्णोद्धार करवाया था, मूर्ति स्थापना करवाई थी, वहां घटना के बाद ताला लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
सूना पड़ा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू-भीटी गांव के सभी मंदिरों का रंग-रोगन, जीर्णोद्धार विकास दुबे और उसकी पत्नी रिचा दुबे ने जिला पंचायत सदस्य रहते करवाया। गांव देवता सहित मंदिरों में विकास दुबे और उसके परिवार के मूर्ति स्थापना सहित अन्य प्रकार की शिलालेख भी लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सूनी पड़ी हैं गांव की गलियां - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात हुई वारदात के बाद गांव के सभी मंदिरों के आसपास पुलिस की भारी फोर्स तैनात होने से ग्रामीण हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शिवली-सरिगवां मार्ग से आते ही प्राचीन मंदिर के आसपास पुलिस की गाड़ियां व पुलिस जवान तैनात हैं। विकास दुबे की कोठी के पास एक मंदिर है। 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर में उसके परिवार के सभी सदस्यों के नाम जीर्णोद्धार, मूर्ति स्थापना आदि दर्ज है। मंदिर में ताला लगा है। मंदिर गांव के मध्य में होने के बाद भी लोग सावन में पूजा अर्चना के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के समीप स्थित घर में रहने वाले देवकी, रानी ने बताया कि इतनी बड़ी घटना के बाद भगवान की पूजा में मन कैसे लगे, वैसे हर सावन में यहीं मंदिर में सुबह शाम आरती और पूजा पाठ होती थी। घटना के बाद पुलिस वालों के सामने कौन पूजा करने जाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें