कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा 1984 में हुए सिख दंगे के मामले में विवादित टिप्पणी पर समुदाय के लोगों और भाजपाइयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद और हमीरपुर जिले में लोगों ने पित्रोदा का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस और पित्रोदा पर जमकर हमले किए।