फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सवाल-जवाब को लेकर हुआ जूता कांड, अबकी बार 'अधिकारी थे मैदान में', देखिए तस्वीरें

Sat, 11 May 2019 07:33 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में बीएसए कार्यालय में शुक्रवार शाम दो खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) के बीच जवाब देने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुई और जूते चल गए। किसी तरह बीएसए ने दोनों को शांत कराकर कक्ष बंद कराया। उन्होंने दोनों बीईओ को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला और देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम बीएसए हेमंत राव कार्यालय में जिले के सभी बीईओ के साथ परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन को लेकर बैठक कर रहे थे। इस दौरान मल्लावां के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया और बिलग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय भी मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया के बारे में जब बीएसए दोनों को समझा रहे थे तो सुशील कनौजिया बार-बार सवाल करने लगे। इसका जवाब बिलग्राम के बीईओ राकेश पांडेय देने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते - फोटो : अमर उजाला
इस पर दोनों में बहस हो गई और फिर देखते ही देखते मारपीट और जूतम पैजार होने लगी। ये देख बीएसए ने कार्यालय का दरवाजा बंद करा दिया और दोनों बीईओ को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने दोनों से बात की।
 

4 of 5
दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों में अहम का टकराव घटना की वजह बना। बीईओ राकेश पांडेय और सुशील कनौजिया को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अपर जिलाधिकारी (प्रभारी जिलाधिकारी) संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण मीडिया के जरिये संज्ञान में आया है। इससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो खंड शिक्षाधिकारियों के बीच बवाल के बाद चले जूते - फोटो : अमर उजाला
बीएसए कार्यालय कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी फुटेज में सारी सच्चाई सामने आ सकती है। जूतम पैजार करने वाले दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम गई थी, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें