जयपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर रविवार को श्वेता तिवारी का सिम कार्ड बरामद कर लिया है। उनका मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों को घटनास्थल से लेकर उनके घरों तक लेकर जा चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस और साक्ष्य जुटाने के लिए हत्यारोपियों को सात दिन की रिमांड बढ़ाने की अर्जी कोर्ट में देगी। सर्वोदय नगर की मूल निवासी श्वेता तिवारी (32) की जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टॉवर अपार्टमेंट में स्थित उनके फ्लैट में मंगलवार को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
उनके 21 महीने के बेटे श्रीयम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार को मिला था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने श्वेता के पति रोहित व उसके दोस्त सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन से दोनों हत्यारोपी पुलिस की कस्टडी रिमांड पर हैं। जयपुर पूर्वी के डीसीपी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रविवार को हत्यारोपी सौरभ के घर से श्वेता का सिम कार्ड बरामद किया गया।
4 of 5
jaipur mother and son murder case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद सौरभ ने इसी सिम को नए मोबाइल में डालकर पहले रोहित को कॉल की थी और फिर इसी नंबर से मैसेज कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। डीसीपी ने बताया कि श्वेता के मोबाइल को सौरभ ने फेंक दिया था। अभी तक वह नहीं मिला है। वहीं सोमवार को दोनों की रिमांड अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस रिमांड बढ़ाने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी देगी।
मुंह बंद रखने को 5 लाख देने का था वादा
डीसीपी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रविवार को पूछताछ में सौरभ ने बताया कि बीस हजार रुपये के अलावा पांच लाख रुपये और रोहित ने देने की बात कही थी। रोहित को आशंका थी कि पुलिस सौरभ तक जरूर पहुंचेगी इसलिए उसने सौरभ से कहा था कि अगर पुलिस पकड़ती है, तो वह उसका नाम न ले। इसके एवज में पांच लाख रुपये देगा।