फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2020: सजाए गए मंदिर, इस्कॉन में आज 501 पकवानों का लगेगा भोग

Wed, 12 Aug 2020 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार को इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन होगा। हालांकि इस बार मंदिर बंद होने से भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा। भक्त ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर जन्माष्टमी का आनंद ले सकेंगे। जन्माष्टमी पर कान्हा को 501 पकवानों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महामंत्री मुकेश पालीवाल ने बताया कि बुधवार भोर चार बजे मंगला आरती से ऑनलाइन दर्शन शुरू होंगे। सुबह आठ से 9:30 बजे तक भागवत होगी। इसके पश्चात कीर्तन भजन होगा। दोपहर एक बजे मंदिर परिसर सैनिटाइज किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान का देसी और विदेशी फूलों से शृंगार होगा। इसके लिए फूल लखनऊ से आ रहे हैं। तीन बार भगवान को 56 भोग लगेगा। इसमें देश-विदेश के पकवान शामिल होंगे। कुल 501 पकवानों का भोग लगेगा। महाशंख अभिषेक में दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस, पुष्प सहित 51 द्रव्यों से अभिषेक किया जाएगा। 101 चांदी के कलशों से भी अभिषेक किया जाएगा। रात 10 से 12 बजे ऑनलाइन इसका प्रसारण होगा। उन्होंने कहा कि भक्तों को www.iskconkanpur.com पर फेसबुक, यूट्यूब, मायापुर टीवी के लिंक भी मिलेंगे। वेबसाइट के अलावा इन पर भी ऑनलाइन दर्शन होंगे।

 

4 of 5
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
जेके मंदिर में जन्माष्टमी आज
कानपुर। जेके मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को मनाई जाएगी। जेके मंदिर में शाम 7:30 बजे अभिषेक सिंघानिया परिवार समेत भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कर्मचारियों और स्टाफ को प्रसाद वितरण किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी भगवान के वस्त्र और जेवरात सात दिन तक अलग-अलग होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर में भी भगवानों के वस्त्र और जेवरात अलग-अलग दिन के होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
शिवाला में भी आज मनेगा पर्व
उत्तर भारत के 160 वर्ष प्राचीन दक्षिण भारतीय प्रयाग नारायण मंदिर (शिवाला) में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। मंदिर के अध्यक्ष मुकुल विजय नारायण तिवारी ने बताया कि भगवान का परंपरागत अभिषेक तिरुमंजन सुबह 9:30 से 9:45 तक होगा। ठीक 12 बजे जन्म महाआरती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें