फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: मनु ने दो जुलाई की वारदात की दास्तां फिर दोहराई, बोली- कॉल रिकॉर्डिंग में मेरी ही आवाज 

Wed, 12 Aug 2020 12:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बिकरू कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में मनु पांडेय ने दो जुलाई की वारदात की दास्तां आईजी मोहित अग्रवाल के सामने फिर दोहराई। कबूला, कि कॉल रिकॉर्डिंग में जो आवाज है वो उनकी ही है। वो पुलिस की हर मदद करने को तैयार है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
वारदात से लेकर बदमाशों के फरार होने तक की जानकारी दी और कुछ सुबूत भी उपलब्ध कराए। विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी  मनु पांडेय की वारदात के बाद तीन-चार कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थीं जिसके बाद वो चर्चा में आईं थी।



 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मनु पांडेय से आईजी ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। जो तथ्य अभी तक सामने आए थे, उनका सत्यापन किया। मनु ने एक बार फिर दोहराया कि डीएसपी देवेंद्र मिश्र की हत्या उनके घर के भीतर हुई थी। अन्य दो पुलिसकर्मियों को उनके सामने चौखट पर मारा गया था।

 

4 of 5
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक जब आईजी ने वायरल कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पूछा तो मनु ने कहा कि जो रिकॉर्डिंग वायरल हुईं उसमें उनकी ही आवाज है। वारदात से पहले विकास ने ही संदेशा भिजवाया था। इसलिए उन्होंने फोन कर अपने ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय को बुलाया था। जब वारदात को अंजाम सभी ने दिया था तब उसने दीपक दुबे की पत्नी को फोन कर पूरी घटना बताई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
डर गए थे इसलिए झूठ बोला
वारदात के बाद मनु ने मीडिया के सामने झूठ पर झूठ बोले थे। तब मनु ने कहा था कि उसको नहीं पता चला था कि कब वारदात हुई। पुलिसकर्मियों को किसने मारा। मगर जब रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी तब उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया था। सूत्रों के मुताबिक आईजी से मनु ने कहा कि उस दौरान वह डर गई थीं। इसलिए झूठ बोला था। पर, अब वह सब कुछ सच बोल रही हैं। उन्होंने अपने ससुर, पति समेत अन्य आरोपियों के नाम लेकर कहा कि ये सभी वारदात में शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें