फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से दूरियों को लेकर अबकी बार तो शिवपाल ने साफ-साफ कह दिया, मुख्यमंत्री योगी को बताया कमजोर

Mon, 01 Oct 2018 07:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नाम से नई पार्टी बनाने के बाद पहली बार शहर आए शिवपाल यादव ने ताकत दिखाई। सपा के तमाम कार्यकर्ताओं, कई पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने शिवपाल के साथ जाने का फैसला किया। रविवार को करीब 50 स्थानों पर उनका स्वागत हुआ। दो स्थानाें गोविंदनगर और आवास विकास में पार्टी का पहला कार्यालय खोला गया। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष महताब आलम ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत करके इरादे जता दिए। सपा ग्रामीण इकाई में जिला महासचिव रहे विनोद प्रजापति और वर्तमान में कार्यालय प्रभारी शमीम भी समर्थकों को लेकर शिवपाल के स्वागत में पहुंचे। सपा के नगर अध्यक्ष रहे दिवंगत जितेंद्र बहादुर की पत्नी रीता जितेंद्र का भी सपा से मोहभंग हो गया। पिछले चुनाव में वह सपा से कुछ समय के लिए प्रत्याशी बनाई गई थी, फिर उन्हें हटा दिया गया था।



 
विज्ञापन

2 of 10
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से कुछ समय तक प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला समर्थकों के साथ शिवपाल की शरण में पहुंच गए। शिवपाल सुनील शुक्ला के घर भी गए। दौरे में दो चेहरे प्रमुख रूप से उभर कर सामने आए। एक शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे और दूसरा विश्व क्षत्रिय परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रिया सिंह। प्रिया सिंह को मोर्चे की महिला विंग का प्रदेश का नेतृत्व मिल सकता है। सपा छोड़कर शिवपाल के साथ आने वालों में छात्र सभा के प्रदेश सचिव मो. शकील, नूरी मलिक, पूर्व विधानसभा प्रभारी अमरजीत यादव, राजू ठाकुर, सुनील महिवाल, सुधाकर, विकास चावला आदि हैं।
विज्ञापन

3 of 10
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लखनऊ हत्याकांड से साफ है कि पुलिस निरंकुश हो गई है। यह हत्याकांड मुख्यमंत्री की कमजोरी को दिखता है। शासन कमजोर है, इसलिए पुलिस बेकाबू है। उन्होंने कहा मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

 

4 of 10
शिवपाल यादव
कल्याणपुर के नेगी पैलेस में मोर्चा की सभा में शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कमजोर हैं, इस वजह से पुलिस हावी हो रही है। एक निहत्थे व्यक्ति के सिर पर गोली मारना हत्या ही कहलाती है। विवेक तिवारी के परिवार को मेरी सांत्वना है। नई पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा मैंने दो साल तक समाजवादी पार्टी का विधायक रहते हुए इंतजार किया। जब लगा कि अब कुछ ठीक नहीं हो सकता तो मैंने सेक्युलर मोर्चा बनाया। अब पीछे नहीं हटूंगा।

 
विज्ञापन

5 of 10
शिवपाल यादव
अखिलेश के मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा वो मेरा भतीजा था और रहेगा पर अब पार्टियों में दूरियां आ गई हैं। जो कभी नहीं मिट सकती हैं। अमर सिंह भाजपा की ओर ध्यान दे रहे हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा अमर सिंह बड़े नेता हैं। वो कुछ भी कहने और करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैंने कभी भाजपा के साथ जुड़ने की कोशिश नहीं की और न ही कभी उन्होंने मेरी ओर हाथ बढ़ाया। ऐसे में भाजपा के साथ मिलने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। सपा को कमजोर करने के सवाल पर शिवपाल ने कहा मैंने किसी को कमजोर करने के लिए मोर्चा नहीं बनाया है। यह मेरे सालों की तपस्या का फल है। मैं अपने लोगों को मजबूत करने के लिए आया हूं। सभा में नरेंद्र शुक्ला दद्दा, अशोक यादव, अमित यादव, रामनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सैकड़ों लोगों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। 
 
विज्ञापन

6 of 10
शिवपाल सिंह यादव
2019 की सरकार बिना मोर्चा के नहीं बनेगी
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमारा मोर्चा मजबूती के साथ उतरेगा। हमारे सहयोग के बिना 2019 की कोई भी सरकार नहीं बनेगी। कोई भी पार्टी आए उसे सेक्युलर मोर्चा का सहयोग लेना ही पड़ेगा। जो भी हमारी समान विचारधारा के दल हैं उन्हें मोर्चा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। अगर वो किसी क्षेत्र में ताकतवर हैं तो हम उन्हें वहां से टिकट देकर चुनाव भी लड़वाएंगे।
 
विज्ञापन

7 of 10
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : SELF
जिनका सम्मान कहीं नहीं, हमारे पास आएं
प्रदेश के अन्य दलों के लोगों को मोर्चा में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अपने दलों में सम्मान नहीं है या जो कार्यकर्ता अपने दलों से असंतुष्ट हैं वो मेरे मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें मेरी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। 

 

8 of 10
शिवपाल सिंह यादव
नेता जी लड़े चुनाव तो मेरा सपोर्ट
शिवपाल सिंह यादव ने कहा नेता जी कहीं से भी चुनाव लड़ें उन्हें मेरा सपोर्ट रहेगा। वो चाहें तो सेक्युलर मोर्चा से भी खड़े होकर चुनाव लड़ सकते हैं। वो अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। नेता जी मुलायम सिंह यादव का आर्शीवाद हमेशा मेरे साथ रहा है। 

 

9 of 10
शिवपाल सिंह यादव
कोविंद जी ने मांगा था वोट
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरा भारतीय जनता पार्टी से कोई जुड़ाव नहीं है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारों पर काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा मेरी कभी उनसे इस बारे में कोई बात नहीं हुई। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मुझसे किसी ने वोट के लिए नहीं कहा पर माननीय कोविंद जी का दो बार फोन आया था तो मैंने उन्हें वोट दिया। एक बार वोट के लिए मुख्यमंत्री जी का भी फोन आया था। बस फिर मेरी कभी बात नहीं हुई।

 
विज्ञापन

10 of 10
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव ने कल्याणपुर केशवपुरम स्थित मोर्चा के  मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया। आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर अरविंद बाजपेयी ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद और कानपुर मंडल के प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य, लखनऊ मंडल के प्रभारी राम सिंह यादव, कुसुम सिंह, जयराम बहादुर यादव, राजपाल यादव, रामू कश्यप, राजेश यादव ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें