जब अपराध रोकने वालों पर ही अपराध के छीटे पड़ने लगे तो सुशासन की उम्मीद किससे की जाए! यूपी के औरैया जिले में एक युवती ने यूपी पुलिस पर जो आरोप लगाए उससे इलाके ही नहीं पूरे जिले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 4
पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
अयाना थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि उसे घर में अकेला देखकर दरोगा व सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि वो अपने बुजुर्ग पिता के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार की रात थाने की पुलिस जीप गश्त पर थी। अचानक जीप उसके दरवाजे पर आकर रुकी और उससे शराब के नशे में दरोगा व सिपाही उतरे।
विज्ञापन
3 of 4
यूपी पुलिस की जीप
जीप से निकल उसके घर घुसते ही दरोगा उससे बोला ये टटिया (बांस का टट्टर) क्यों लगा रखा है। ये कहते हुए वो टटिया हटाने लगा। इस पर पीड़िता ने पूछा की क्या बात है, पापा रिश्तेदारी में गए हुए हैं, वो घर में अकेली है। तभी दरोगा और उसके साथ मौजूद सिपाहियों ने उसे बलपूर्वक दीवार से दबा लिया और छेड़छाड़ करने लगे। इस पर उसने चिल्लाया शुरू कर दिया। इस पर शराब के नशे में धुत दरोगा ने उससे एक घंटे के लिए साथ चलने को कहा।
पीड़िता ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे। उधर,शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। ग्रामीणों को आता देख सभी पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। उधर, एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि अयाना थानाध्यक्ष सुमेंद्र सिंह को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।