सांसद हरि साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव जनपद में शुक्रवार को नगर पंचायत पुरवा व मौरावां में पदेन पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ पुरवा से विधायक अनिल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 4
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
पुरवा नगर पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास कार्य कराने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
साक्षी महाराज
सांसद हरि साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर से दिए गए बयान पर कहा कि पार्टी के मुखिया को चाहिए कि वह उन्हें पार्टी से निष्कासित करें।
कार्यक्रम में उत्तम चंद्र, कपिल, प्रेम शंकर, राजू गुप्ता, ईओ रेनू यादव मौजूद रही। वहीं नगर पंचायत मौरावां में भी सांसद व विधायक ने पदेन पद की शपथ ली। नगर अध्यक्ष सियावती शुक्ला ने सांसद साक्षी महाराज व पुरवा विधायक अनिल सिंह को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नवनीत शुक्ल व अन्य पंचायत कर्मी मौजूद रहे।