फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह का सपा पर जोरदार हमला, बोले- ‘चाचा-भतीजे में कमीशन बंटवारे की तकरार’

Thu, 27 Oct 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
इटावा में बोलते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ इटावा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को अखिलेश सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। मुलायम सिंह यादव परिवार में चल रही रार पर तंज कसते हुए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बगैर कहा कि चाचा-भतीजे में सिर्फ कमीशन के बंटवारे को लेकर तकरार है। बाकी सब दिखावा है।
विज्ञापन

गुंडागर्दी खत्म करना न भतीजे के वश की बात और न ही बुआ की

2 of 3
इटावा में अमित शाह का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करना न भतीजे के वश की बात है और न ही बुआ की। यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब ही बदल गया

3 of 3
इटावा में अमित शाह ने सपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
2017 के चुनाव में भाजपा की दो तिहाई बहुुमत से बनने वाली सरकार प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे प्रदेश के विकास और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन दिनों कानून व्यवस्था का नया शब्द ईजाद हुआ है। ला एंड आर्डर इसका अर्थ अब पैसे ला और ले जा आर्डर हो गया है। सपा सरकार यही कर रही है। यहां पैसों के आधार पर आदेश हो रहे हैं। अमित शाह इटावा के प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार को भाजपा की संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें