कानपुर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल सोमवार से खुल गए। कुछ बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे तो कुछ माता-पिता के साथ रोते- रोते। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लगभग एक साल बाद फिर से स्कूल खोले गए हैं। स्कूलों में बच्चों का स्वागत करने के लिए शिक्षकों ने भी खास तैयारियां की हुई थीं।
विज्ञापन
2 of 5
साल भर बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कहीं स्कूलों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया तो कहीं फूल माला पहनाकर बच्चों का स्वागत हुआ। वहीं कई स्कूलों में बच्चों को मिठाई व फल बांटे गए। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
साल भर बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज के सरैया प्राथमिक विद्यालय में 11 माह बाद स्कूल खोलने पर आए छात्रों का खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्रों को फल भी बांटे गए। बड़े उत्साह के साथ छात्र कक्षा में पढ़ते मिले।
4 of 5
फूल देकर किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंधना में स्कूल आये बच्चों का टीका लगाकर व फूल देकर स्वागत किया गया। यहां स्कूल पहुंचे बच्चे एक साल बाद साथियों से मिलकर बेहद खुश नजर आए।