गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में सपा के प्रत्याशियों की जीत के बाद यूपी के कानपुर में सपाइयों ने कुछ इस अंदाज में गठबंधन की जीत का जश्न मनाते हुए लाेगाें का मुंह मीठा कराया। उनके साथ बसपा कार्यकर्ता भी जश्न में डूबे नजर अाए। दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवारों ने परचम लहराया है।
विज्ञापन
2 of 4
जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता
कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कानपुर में जीटी रोड पर सपा और बसपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ा लेकर इकट्ठा हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 4
जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कानपुर देहात अाैर इटावा में अन्य जगहों पर भी दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कन्नाैज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। यहां पर ढोल-नगाड़े बजाय गए।
इसके अलावा मिठाई का वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बता दें कि दोनों ही सीटों पर बसपा ने अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था। उन्होंने सपा को सपोर्ट किया था। इस वजह से दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ आकर जश्न मना रहे हैं।