फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का ऐसा खौफनाक मंजर कि "रूह भी तिलमिला उठे", 100 गद्दों के नीचे नन्ही जान

Wed, 14 Mar 2018 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिले में एक मासूम की मौत का मंजर देख कोहराम मच गया। घर में काम के दौरान अधिक थक जाने के कारण वह एक कमरे में सो रहा था तभी...

 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
ग्राम लुहारी निवासी मुन्ना पाल का 7 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र पाल अपनी ननिहाल कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई में मौसी सोमवती की शादी समारोह में आया था। शादी के कार्यक्रम में रविवार रातभर जागने के बाद नींद आने पर सोमवार की सुबह राघवेंद्र पाल एक कमरे में कंबल ओढ़कर सो गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
इधर सुबह बारातियों व जनातियों के लिए टेंट का सामान आना शुरू हो गया। घर के लोगों ने टेंट के गद्दे रखने के लिए उसी कमरे का गेट खोल दिया। जिसके अंदर राघवेंद्र सो रहा था। टेंट कर्मियों ने बिना देखे कमरे में गद्दे फेंकने शुरू कर दिए। राघवेंद्र के ऊपर एक-एक कर 100 गद्दे रख दिया। जिससे राघवेंद्र गद्दों के नीचे दब गया।
 

4 of 5
डेमाे पिक
गद्दों का वजन अधिक होने के कारण वह नीचे दबा रहा। देर शाम लोगों के सोने के लिए गद्दे आदि बिछाए जाने लगे। तभी गद्दों के नीचे नीचे राघवेंद्र को दबा देख परिजनों से होश उड़ गए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जा गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी घर में बालक की मौत की खबर मिलते माहौल गमगीन हो गया। गीत संगीत की आवाजें थम गई। घर में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें