फतेहपुर में मंगलवार देर रात हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पुलिस से लेकर प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फतेहपुर सदर कोतवाली के गढीवा इलाके में बीती रात सपा नेता के भतीजे को बदमाशों ने घर में घुसकर बेरहमी से मार डाला।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गढीवा जितेंद्र यादव 33 साल की घर में घुसकर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लुटेराें ने लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतक जितेंद्र की पत्नी के हाथ-पांव बांधकर हत्यारों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्यारे लाखों के जेवरात भी ले गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
4 of 5
मृतक जितेंद्र पत्नी और बच्चे के साथ
- फोटो : अमर उजाला
मृतक जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सिंह यादव का भतीजा है। महेंद्र सिंह यादव की पत्नी फूलमती यादव ब्लाकप्रमुख हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया परिवार के लोग भी बगल के कमरे में लेटे हुए थे।
शहर के प्रमुख होटल महेंद्र कॉन्टिनेंटल के मालिक महेंद्र सिंह यादव का पूरा कारोबार भतीजा जितेंद्र ही देखता था। घटना के बाद एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद घटना में पुलिस को किसी करीबी के होने की आशंका है।