रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सबसे पावरफुल एक्ट्रेस हैं। जब हम मुंबई में मिले थे तो हम दोनों ने आपस में पंजा लड़ाया। सोनाक्षी की ताकत देखकर मैं भी हैरान रह गई लेकिन बाजी मेरे ही हाथ लगी। साक्षी ने कहा कि बॉलीवुड में अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले सोनाक्षी का कॉन्फिडेंस लेवल और पावर कहीं ज्यादा है वह किसी रेसलर से कम नहीं है। ओलंपिक में पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री आवास पहुंचीं साक्षी मलिक को देखते ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘मुझे मारना मत, मुझे पहलवानों से बहुत डर लगता है।’ मोदी की तारीफ करते हुए साक्षी बोलीं कि ब्रीजल रियो डी जेनेरियो जाने से पहले भी वह उनसे मिली थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा था कि लड़कियां इस बार देश का नाम रोशन करेंगी उनकी बात सौ आने सच हुई। आखिर भारतीय लड़कियों ने ही ओलंपिक में देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
बेटियों को बेटों जैसी छूट दें
2 of 5
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी शनिवार काे जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बच्चों से लाइव इंट्रैक्शन करने आई थीं। अपने बीच साक्षी मलिक काे देख बच्चे बेहद खुश दिखे। उनकी एक झलक पाने और बातचीत करने को बच्चे अपने शिक्षकों से गुजारिश करते देखे गए। साक्षी ने भी खुलकर बच्चों के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मुझे मारना मत’
3 of 5
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी पलभर में ही मानाें लड़कियों से घुलमिल गई हाें। स्कूल की छोटी-छोटी बच्चियों से उनके माता-पिता और टीचर का नाम पूछा। उनके इस अंदाज काे देख हर काेई उनका कायल हाे गया।
साक्षी के जाने पर छाई मायूसी
4 of 5
साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
साक्षी जब वापस जाने के लिए कार में रवाना हुईं तो स्कूल के बच्चे मायूस दिखे। थोड़ा सा समय स्कूल के बच्चों के साथ बिताने के बाद साक्षी ने बच्चों का मन मोह लिया।