फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: विवादों के साक्षी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, वो श्राप वाला बयान आज तक न भूले लोग

Thu, 23 May 2019 03:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से सांसद व भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। साक्षी महाराज को 6 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। विवादों के साक्षी को मिला प्रचंड बहुमत कहीं न कहीं जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को भी दर्शाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
वहीं विपक्ष की मानें तो साक्षी महाराज को मिला भारी बहुमत उनके श्राप का कारण भी हो सकता है। बताते चलें कि अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में साक्षी महाराज ने वोट मांगते हुए मतदाताओं को डराते हुए कहा था कि मैं सन्यासी हूं, आपके दरवाजे भीख मांगने आया हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
अगर एक सन्यासी को मना किया तो इसमें आपका ही नुकसान है। साक्षी महाराज ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि ये मैं नहीं कह रहा हूं। ये तो शास्त्रों में लिखा हुआ है। अगर आप मांगने वाले की इच्छा पूरी नहीं करते हैं तो आप पाप के भागीदार होते हैं।

4 of 5
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने कहा था कि मैं आपकी गृहस्थी के सभी पुण्य भी ले जाऊंगा और अपने पाप आपको दे जाऊंगा। साक्षी महाराज के इस बयान को लेकर उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज के बारे में ये भी जानें

भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज उन्नाव के मौजूदा सांसद हैं। वह मूल रूप से एटा जिले के रहने वाले हैं। साक्षी इससे पहले भाजपा के टिकट पर 1991 में मथुरा और 1996 व 1998 में फर्रुखाबाद से सांसद रहे। 2014 में भाजपा ने उन्हें उन्नाव का प्रत्याशी बनाया। केंद्र में बदलाव की चाह और मोदी लहर का उन्हें भी फायदा मिला और 518834 (43.18 फीसदी) वोट हासिल कर सांसद बने। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी क्षवि कट्टर हिंदुत्व वाली है। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें