उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने रिकार्ड जीत हासिल की है। साक्षी महराज ने 57% वोट पाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोकसभा 2014 के चुनाव में 43.09% वोट पाकर जीत की हासिल की थी।
विज्ञापन
2 of 5
हाथ जोड़कर मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
लगभग तीन लाख वोटों का अंतर होने के बाद साक्षी महाराज चेहरे पर मुस्कान लिए और हाथ जोड़कर मतगणना स्थल पहुंचे। उनके चेहरे पर गजब का उत्साह नजर आ रहा था। मतगणना स्थल पर पहुंचते ही साक्षी महाराज ने दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
3 of 5
मतगणना स्थल जाते साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया गया। सपा-बसपा गठबंधन से जहां अरुण शंकर शुक्ला अन्ना हैं जो दो बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं और दोनों ही बार रनर रहे हैं।
4 of 5
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने अन्नू टंडन तो भाजपा ने वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को मैदान में उतारा है। अन्नू टंडन भी दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें एक बार उनके सिर जीत का सेहरा बंध चुका है। भाजपा के साक्षी महाराज तो वर्तमान में सांसद ही हैं।
जैसे-जैस मतगणना प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है उसी के साथ ही साक्षी महाराज को मिले मतों की बढ़ते भी बढ़ती जा रही है। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज की बढ़त का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। साक्षी महाराज ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी जो आखिरी तक बरकरार है। वोटों की गिनती शुरु होने के कुछ देर बाद ही साक्षी महाराज और उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच 10 हजार से शुरु हुई बढ़त आखिर में तीन लाख के अंतर तक पहुंच गई।