फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, बोले चार बीवी और चालीस बच्चों के दिन अब लदने वाले

Sun, 27 Oct 2019 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। राम मंदिर मुद्दा हो या तीन तलाक का मामला साक्षी महाराज हमेश अपने बयानों से चर्चा में आ ही जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जो अब वायरल हो रहा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पदयात्रा में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 एक झटके में उखाड़ फेंका। अब बारी जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में उन्होंने कहा कि चार बीवी और चालीस बच्चों के दिन अब लदने वाले हैं। अब हम दो और हमारे दो और सबके दो बच्चों वाली बात लागू होने का समय आ गया है। भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ने उन्नाव में अचलगंज के लोहचा तिराहे से पदयात्रा निकाली।

 

4 of 5
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
इसका नेतृत्व सांसद साक्षी महाराज ने किया। लोहचा मोड़ पर हुई जनसभा में साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर प्रकरण में देश का सर्वोच्च न्यायालय सुनवाई पूरी कर चुका है। तीन हफ्ते बाद फैसला आने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
हम आश्वस्त हैं कि फैसला हमारे भगवान राम के पक्ष में आने वाला है। इसके बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। संयोजक आशुतोष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित, सोनी अवस्थी, सिद्धार्थ दीक्षित, ब्रजेश वर्मा, रामनरेश, रामचंद्र गुप्ता, संदीप पांडेय व मुरारी मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें