फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती दुष्कर्म कांड: हत्यारोपी दरोगा का सुराग नहीं, दूसरा बेटा सौरभ गिरफ्तार, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 13 Mar 2021 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का अरोप - फोटो : amar ujala
कानपुर के सजेती में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार को धमकाने वाला सौरभ यादव शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस गिरफ्तारी करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है। उधर पीड़िता के पिता की हत्या के केस में पुलिस कोई खास जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन

2 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala
अब तक न तो हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को ट्रेस कर सकी है और न ही हत्यारोपी दरोगा का सुराग लगा सकी है। सजेती के एक गांव में सोमवार को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। मंगलवार शाम पुलिस ने दरोगा पुत्र दीपू यादव और साथी गोलू यादव पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala
दीपू के बड़े भाई सौरभ यादव पर परिजनों को धमकाने का केस लगा। इसके बाद बुधवार सुबह घाटमपुर में पीड़िता के पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसमें दीपू के पिता दरोगा देवेंद्र यादव पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दीपू को जेल भेज दिया।

 

4 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala
गोलू पहले ही जेल भेजा जा चुका है। देर शाम पुलिस ने सौरभ यादव को भी गिरफ्तार किया। उस पर वारदात के बाद पीड़ित परिवार को घर जाकर धमकाने का आरोप है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सौरभ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घाटमपुर सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पीड़िता के पिता की मौत के केस की तफ्तीश जारी है। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। 
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें