'आपके साथ रात और दिन, आपके साथ हमेशा हम रहेंगे साथ-साथ'। लखनऊ के दीपल सक्सेना ने फेसबुक पर 27 दिसंबर को अपनी जीवन संगिनी साक्षी माथुर के साथ 11 दिसंबर को हुई शादी के फोटो शेयर करते हुए ये बातें लिखी थीं। इंसान की जिंदगी का कोई भरोसा नहीं ऐसा ही कुछ दीपल के साथ भी हुआ। इस फेसबुक पोस्ट के ठीक तीसरे दिन दीपल के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे। दीपल का सेलेक्शन 2015 में हुआ था। मई-2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में उसकी तैनाती होनी थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेः-
30 दिसंबर को क्या हुआ दीपल और उनके घरवालों के साथ...
विज्ञापन
पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं
2 of 6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त कार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इटावा में ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी के पास तेज गति से जा रही कार के एक साइड के दो टायर अचानक फटने से गाड़ी पलट गई। जिससे कार सवार दीपल सक्सेना की मौत हो गई। जबकि पत्नी, मां और चालक को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे दीपल
3 of 6
दीपल सक्सेना (फाइल फोटो)
साउथ सिटी कॉलोनी लखनऊ निवासी सिविल सेवा के अधिकारी दीपल सक्सेना पत्नी साक्षी और मां रश्मि देवी के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। दीपल दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रशिक्षु आईएएस थे। इनका चयन 2015 में हुआ था। मई-2018 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनाती होनी थी। कार चालक संदीप कुमार गाड़ी चला रहा था।
दिल्ली वाले फ्लैट में शिफ्ट होने जा रहे थे
4 of 6
दीपल सक्सेना और साक्षी के इसी महीने हुई शादी की फोटो
जैसे ही वह इटावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया कोठी की तरफ से निकले अचानक उनकी कार के एक साइड के दो टायर फट गए। इस पर दीपल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी साक्षी देवी मां रश्मि देवी एवं चालक को चोटें आई। दीपल पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में सारा सामान रखा था। दीपल की शादी 11 दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन
दीपल की फेसबुक वॉल से....
5 of 6
दीपल सक्सेना और साक्षी
उसकी पत्नी साक्षी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटी थी और ये हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर यूपी-100 की गाड़ी के स्टाफ ने घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।
दीपल की फेसबुक वॉल से....
With you The nights and days, With you The winter and spring, With you A new symphony of life, With you Is all, With you Is FOREVER...#Zindagitumsehai #Youbelongtome #Youreyesaremyway
सिविल सेवा में अधिकारी दीपल सक्सेना की शादी इसी महीने जयपुर निवासी साक्षी माथुर के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपनी तैनाती के स्थान नई दिल्ली में अपनी नव विवाहिता पत्नी और मां लक्ष्मी के साथ रहने के लिए सामान लेकर जा रहे थे। दीपल के पिता चंद्र प्रकाश सक्सेना लखनऊ में बैंक अधिकारी हैं, दीपल की मौत से सदमे में हैं।