फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarmati Ex. Derail: ऐसा कैसे…तीसरे डिब्बे से पटरी से उतरी ट्रेन, पुलिस फिर खंगाल रही कैमरे, इस जवाब की तलाश

Wed, 28 Aug 2024 09:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
Sabarmati Express Derail - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बों के पटरी से उतरने के मामले में पुलिस को अभी भी कोई अहम व पुख्ता सबूत नहीं मिल सके हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब तक मामले में फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक मामले में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
रेल हादसे की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैटल गार्ड की ऊंचाई पटरी से छह इंच ऊपर होती है। ऐसे में बोल्डर उससे लड़े, यह स्थिति सामान्य नहीं लगती। बोल्डर पहिये से टकरा सकता है, लेकिन कैटल गार्ड को डैमेज नहीं कर सकता। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में जब रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी से बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
तब उन्होंने बयान में कहा कि वह मौके पर अकेले पहुंचे थे, जबकि विभाग के गार्ड आदि से बयान दर्ज करने पर पता चला कि वहां पर दो लोग और थे, जो गोविंदनगर व जूही की तरफ से आए थे। यह दो लोग कौन थे, इसके लिए पुलिस एक बार फिर से सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

4 of 8
रेल हादसे की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
तीसरे डिब्बे से ट्रेन पटरी से उतरी, ऐसा कैसे हो सकता है
रात का समय होने के कारण फुटेज साफ नहीं मिल पाए हैं। पुलिस सूत्रों का यह भी मानना है कि इंजन से कोई चीज टकराई है, तो उसके पीछे के डिब्बों को भी पटरी से उतरना चाहिए था, लेकिन इंजन के ठीक पीछे के दो डिब्बे आसानी से निकल गए और तीसरे डिब्बे से ट्रेन पटरी से उतरी, ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
Sabarmati Express Derail - फोटो : amar ujala
ब्रेक लगा, यह तय है, लेकिन दिखा क्या, इसका जवाब खोजा जा रहा
डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह के अनुसार इंजन में इमरजेंसी ब्रेक लगा, यह तय है। चालक का बयान है कि उसे कुछ दिखा था। पूछताछ और बयान में यह बात कहीं नहीं आई है कि उसे आखिर दिखा क्या था। पुलिस इसी सवाल का जवाब खोज रही है।
विज्ञापन

6 of 8
Sabarmati Express Derail - फोटो : amar ujala
फोरेंसिक टीम जांच करके ले गई है। उनकी रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना सही नहीं होगा। फोरेंसिक टीम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  -हरीश चंदर, एडीशनल पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन

7 of 8
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
26 साल पुराने रेल पटरी के टुकड़े से टकराई थी ट्रेन
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 26 साल पुराने रेल पटरी के टुकड़े से टकराई थी। रेलवे की जांच में यह नया तथ्य सामने आया है। इंजन से टकराकर लोहे की पटरी के तिरछा होने की आशंका है, जिसकी वजह से इंजन के पीछे जेनरेटर यान और पीछे की बोगियों के नीचे रगड़ने के निशान बनते गए। 
विज्ञापन

8 of 8
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
पनकी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है
इसी की वजह से इंजन के आगे और पीछे लगा कैटल गार्ड टूट गया। इस तरह की पटरी का इस्तेमाल करीब 26 साल पहले ट्रैक में किया जाता था। इसे 90 आर रेल कहते हैं। यह पटरी 1998 तक इस्तेमाल की जाती थी। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 16 अगस्त देर रात करीब ढाई बजे गोविंदपुरी से भीमसेन स्टेशन के बीच बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। मामले में पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें